विद्या बालन- लडकियों का सम्मान उनके कपड़ों की लंबाई पर निर्भर नहीं करना चाहिए।
गुरुवार को बॉलीवुड़ एक्ट्रेस ‘विद्या बालन’ ने कार्यक्रम “यूथ फॉर यूनिटी” के दौरान कहा लड़कियों के सशक्तिकरण की बात कही। उन्होंने कहा “यह महत्वपूर्ण है कि व्यक्ति अपनी विचारधारा बदले। लड़कियों को मनचाहे कपड़े पहनने चाहिएं, उनको दिया जाने वाला सम्मान उनके कपड़ों से नही जोड़ा जाना चाहिए।”
बालन ने कहा, “लड़कियों के लिए भी लड़कों की तरह अपने पैरों पर खड़ा होना महत्वपूर्ण है। लड़कियों और लड़कों में कोई फर्क नहीं होना चाहिए, यहां तक कि हमारी दुनिया भी बराबरी की ओर बढ़ रही है”।
नेशनल आवर्ड से सम्मानित विद्या बालन ने छेड़खानी के मामले पर लडकियों को कहा कि उन्हें बिना डरे मुहंतोड़ जवाब देना सिखना चाहिए।