मनोरंजन

बॉलीवुड के 5 सुपर डैड, जो पिता होने के साथ-साथ निभा रहे है माँ की भी ज़िम्मेदारी 

बॉलीवुड एक्टर जो अकेले कर रहे है अपने बच्चों का पालन-पोषण


Bollywood Single Dad: वैसे तो बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी माता पिता दोनों की ही होती है परन्तु कई बार परिस्थितियों और असफल रिश्तो के कारण भी माँ या बाप दोनों में से किसी एक को ही बच्चे की सारी जिम्मेदारी अकेले ही उठानी पड़ती है। हमारे समाज में पिता की छवि स्ट्रिक्ट पेरेंट के तौर पर ही बच्चों के सामने पेश की जाती है। लेकिन हमारे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे पिता है जिन्होंने इस बात को गतल साबित किया है। वो अपने बच्चे की परवरिश अकेले ही करते है। वो न सिर्फ एक पिता होने की बल्कि एक मां की भी ज़िम्मेदारी निभाते है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सुपर डैड के बारे में बताएंगे जो अकेले अपने बच्चे की परवरिश कर रहे है।

तुषार कपूर: तुषार कपूर बॉलीवुड के एक सफल एक्टर होने के साथ-साथ वो एक सफल और जिम्मेदार पिता भी है। 2016 में तुषार कपूर ने सरोगेसी और IVF के ज़रिए एक बच्चे के पिता बने थे। तुषार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पिता बनने की इच्छा उनमें काफी लम्बे समय से थी। लेकिन वो शादी के लिए तैयार नहीं थे। सिर्फ तुषार ही उनकी बहन एकता भी सरोगेसी की मदद से एक बच्चे की माँ बनी।

bollywood single dads

करण जौहर: बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर  अक्सर अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहते है। साथ ही, वो अपने जुड़वा बच्चों के कारण भी काफी चर्चा में रहते है। 2017 में करण ने सरोगेसी के ज़रिए जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों का नाम अपने माता पता के नाम पर रखा। उन्होंने अपने पिता के नाम पर अपने बेटे का नाम यश रखा और अपनी माँ हीरू के नाम को उल्टा कर के अपनी बेटी का नाम रूही रखा।

ऋतिक रोशन: ऋतिक रोशन ने 2000 में सुज़ैन खान से शादी की थी। लेकिन ऋतिक और सुज़ैन की जोड़ी लम्बे समय तक नहीं चली। 2014 में दोनों अलग हो गए। इस 14 साल की शादी में उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया। तलाक के बाद इन दोनों बच्चों की कस्टडी ऋतिक को मिली। जिसके बाद ऋतिक एक सिंगल पिता के रूप में अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहे है।

और पढ़ें: बॉलीवुड के 5 सुपरस्टार जिन्होंने अपने फैंस से रचाई शादी

बोनी कपूर: बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर बोनी कपूर भी एक सिंगल डैड है। 2018 में श्रीदेवी की मौत के बाद से बोनी कपूर अकेले ही अपनी दोनों बेटियों का ध्यान रख रहे है। इतना ही नहीं बोनी कपूर अपनी पहली पत्नी के दोनों बच्चों अर्जुन और अंशुला का भी ध्यान रखते है। कई बार बोनी कपूर के बच्चों ने इंटरव्यूज़ में बताया की बोनी अपनी बेटियों को ले कर काफी पोज़ेसिव रहते है।

राहुल बोस: राहुल बोस बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक है। राहुल ने कई क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्मों में काम किया है। शायद आपको पता न हो कि राहुल 6 बच्चों के पिता है। दरअसल राहुल अंडमान-निकोबार द्वीप से 11 साल के 6 बच्चों को गोद लिया है। तब से वो एक पिता की तरह उनकी पूरी ज़िम्मेदारी उठा रहे है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button