वीडियो
कैसे दूसरी सुपरहीरो फिल्मों से अलग है ‘ए फ्लाइंग जट’, इस गाने में देखिए..

देसी सुपरहीरो ‘ए फ्लाइंट जट’ यूं तो रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। अपने फिल्म प्रमोशन के दौरान देसी सुपरहीरो बने टाइगर ने अपने फैन्स से एक वादा किया था कि ‘ए फ्लाइंग जट’ ऋतिक की कृष और अभिषेक बच्चन की द्रोण जैसे सुपरहीरो की कहानी नहीं है।
यह फिल्म दूसरी सुपरहीरो फिल्मों से अलग होगी। आज इस फिल्म का नया गाना रिलीज किया गया है, जिसका नाम है ‘चल चलिए’।
चल चलिए गाने को आवाज तनिष्का सांगवी ने दी है। इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे हम नेचर को नुकसान पंहुचा रहे हैं और वहीं नुकसान हमे नुकसान पंहुचाता है। देसी सुपरहीरो आकर प्राकृति को नुकसान पंहुचाने से बचाता है और हमे भी बचता है।
आपको बता दें, फ्लाइंग जट 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in