वीडियो

देखिए, एम.एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी का टीजर!

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली बायोपिक फिल्म ‘एम.एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ का टीजर रिलीज किया गया है। इससे पहले इस बायोपिक के कई पोस्टर जारी किए गए हैं।

भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनने वाली इस फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभाते दिखाई देंगे।

टीजर में कैप्टन कूल की खड़गपुर रेलवे स्टेशन से एक टिकट कलेक्टर के रूप में शुरू हुए सफर को दिखाया गया है। टीजर में काफी अनाउंसमेंट होते हुए भी दिख रही है।

धोनी की पत्नी साक्षी के रूप में अभिनेत्री कियारा आडवाणी दिखेंगी। वहीं इनके साथ-साथ अनुपम खेर भी फिल्म में अहम निभार रहे हैं।

2 सितंबर को आप सब सिनेमाघरों में देख सकेंगे कैप्टन कूल की इस बायोपिक को।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button