वीमेन टॉक

रांची की इन दो बेटियों ने इंस्टाग्राम पर लूटा लोगों का दिल, फॉलोवर्स की है लंबी लाइन

सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो भी वायरल हो चुकी है


सोशल मीडिया ने लोगों को आम से खास बना दिया है। कई लोगो की कला की पहचान दी है। जिसके कारण आज छोटे-छोटे कस्बों के लोग भी पूरी दुनिया में फेमस होते जा रहे हैं। लोगों की पहचान और उपलब्धियां फॉलोवर्स और सब्सक्राइबर से होती है। जो उन्हें सोशल स्टेटस के साथ-साथ आर्थिक रुप से भी मजबूत करती है। इंस्टाग्राम पर आपको ऐसी कई प्रोफाइल मिल जाएंगी जिनके मिलियन्स में फॉलोवर्स है। लेकिन कुछ लोगों के मिलियन्स में भले ही फॉलोवर्स न हो लेकिन उनकी कन्टेंन्ट के लोग दीवाने हैं। ऐसी ही प्रोफाइल है दो होनहार बालिकाओं की जो अपने कंटेन्ट से सबको हंसने और सोचने के लिए मजबूर कर रही है। यह प्रोफाइल ही झारखंड की राजधानी रांची की दो लड़कियों की जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

टॉक्स विथ निकित(निकिता सिंह)

निकिता सिंह को शायद आप आसानी से न पहचान पाएं। लेकिन पिछले साल लॉकडाउन के दौरान एक विडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें निकिता लॉकडाउन के बारे में बात कर रही है। उसके बाद दूसरी वीडियो सीबीएसई एग्जाम और ऑनलाइन क्लास में शिक्षको की स्थिति आया था। अब तो आप पहचान ही गए होंगे। इन्हीं विडियो के साथ निकिता सोशल मीडिया पर फेमस हो गई। आज निकिता के इंस्टाग्राम पर 50.4K फॉलोवर्स  हैं। जिनको वह अपने फनी और ज्ञान वाली वीडियो के साथ इंट्रटेन करती है। निकिता एक स्टूडेंट्स है जो देश में होने वाले हर मुद्दे पर अपनी पैनी नजर रखती हैं और फिर अपना विचार प्रकट करती हुई वीडियो बनाती है। एक इंटरव्यूय के दौरान निकिता ने कहा था कि वह शुरु से ही वीडियो बनाने की बड़ी शौकीन थी। स्कूल के दिनों में वह अक्सर अपनी बातों से अपने दोस्तों को हंसती थी। लेकिन उसका वीडियो बनाना उसके घऱवालों को पसंद नहीं था। लेकिन एक बार जब उसकी वीडियो वायरल हुई तो उसके पापा सबसे ज्यादा खुश हुए थे। अगर आप निकिता की विडियो को देखना चाहते हैं तो इंस्टाग्राम पर  टॉक्स विथ निकिता नाम के पेज को  फॉलो कर सकते हैं।

और पढ़ें: महामारी के इस दौर में क्या कांवडा यात्रा जरुरी है, राज्य सरकारों कुंभ से क्यों नहीं रही सीख

https://www.instagram.com/talks_with_neekita/

योर रेगुलर मॉम(छबि गुप्ता)

अभी कुछ पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जहां एक बेटी जो गुची से बैलेट मंगाती है और उसकी देशी मां उसे डीपीएस स्कूल का बेल्ट बता देती है। इस वीडियो को मिलियन लोगों ने देखा है। इस वीडियो ने रातोंरात छबि गुप्ता को इंस्टाग्राम में फेमस कर दिया है। छबि गुप्ता भी रांची की रहने वाली है। जो मुख्य रुप से अपनी मम्मी के साथ वीडियो बनाती हैं और हमारी जिदंगी से जुड़ी चीजों पर सामान्य बातचीत करती है। जिसके द्वारा वह दिखानी चाहती है कि मां और बेटी के बीच चीजों को लेकर कितना अंतर होता है। एक मॉर्डन बेटी और देशी मां के बीच की बातचीत को दर्शाती है। Yourregularmomके इंस्टाग्राम पर 68.5K फॉलोवर्स हैं। जिन्हें फॉलवर्स खूब प्यार देते रहे हैं। आप भी इनकी प्रोफाइल को एक बार चेक कर सकते हैं।

https://www.instagram.com/yourregularmom/

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button