बिना श्रेणी

Weather Update: मुंबई में बारिश के कारण लोकल ट्रेनों की यात्राएं हुई प्रभावित, जानिए कैसा है दिल्ली का हाल?

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है। गुरुग्राम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नोएडा और गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Weather Update: इन 9 राज्यों में भारी बारिश का चेतावनी, IMD ने उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया


Weather Update: सावन की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में IMD ने मंगलवार को 9 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई थी लेकिन बाद में धूप निकलने से गर्मी फिर से वैसी हो गई। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मुंबई में बारिश के कारण लोकल ट्रेनों की भी यात्राएं प्रभावित हुई

बारिश ने मुंबई के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर में जगह-जगह पर जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम और यहां तक की लोकल ट्रेनों की भी यात्राएं प्रभावित हुई हैं। हर तरह के खतरे से बचने के लिए पूरे शहर में NDRF की टीमों को तैनात किया गया है। बता दें कि, मुंबई में पिछले 12 घंटे से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से सार्वजनिक और निजी परिवहन दोनों प्रभावित हुए हैं। शहर के मुलुंड और मालाबार हिल्स में सुबह सिर्फ एक घंटे में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में मुंबई में 135 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है। यहां आज बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। दिल्ली का आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

गुरुग्राम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 29.02 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.82 डिग्री रह सकता है। नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह सकता है।

IMD ने उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मानसून आने के बाद भी दिल्ली में बारिश कम देखने को मिली है लेकिन सावन में दिल्लीवासी को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। इस सावन बारिश दिल्ली पर मेहरबान रहेगी। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं IMD ने उत्तराखंड में बारिश के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Read More: Weather Update: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भू स्खलन का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है बारिश

इन 9 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 राज्यों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात,मध्य प्रदेश, गोवा, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान हैं। इसके अलावा झारखंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में भी बारिश की संभावना है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button