पर्यटनलाइफस्टाइल

Village Tourism: भारत का ऐसे रहस्यमयी गांव जहां आने के तरसते है विदेशी भी

भारत काफ़ी खूबसूरत देश है। यहाँ पर दुनियाभर से लोग घूमने के लिए आते है। आपको भारत के उन गांव के बारे बताएं जहां पर्यटक मरते हैं आने लिए

Village Tourism: दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचता भारत का अनोखें गांव

Village Tourism: भारत के खूबसूरत शहरों और ऐतिहासिक धरोहरों के नहीं बल्कि खूबसूरत और अनोखे गांवों के लिए भी जाना जाता हैयहां पर कई ऐसे गांव है जो की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक और परंपरा का अद्भुत मेल पेश करता है। वहीं पर कई गांव ऐसे भी जो की अपने खूबसूरत और अनोखेपन का कारण विदेशी पर्यटकों के बीच में भी बेहद लोकप्रिय है।

हिमाचल प्रदेश का मलाना गांव

हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में स्थित है मलाना गांव जो की अपनी अनोखी संस्कृति और परंपराओं के लिए काफी मशहूर है। यहां के लोग खुद को सिकंदर महान की सेना का वंशज मानते हैइस गांव में बाहरी लोगो के लिए कई नियम कानून है। यहां के लोगों की अलग थलग जीवन शैली विदेशी यात्रियों को काफी आकर्षित करती है।

Read More : Divine Energy : माता के इन 5 शक्तिपीठ के दर्शन अपनी ज़िन्दगी में एक बार ज़रूर करे होगा रहस्य और शक्ति का पूरा अहसाह

खोनोमा गांव को एशिया का पहला ‘ग्रीन विलेज’

खोनोमा गांव को एशिया का पहला ‘ग्रीन विलेज’ गांव माना जाता हैयह गांव साफ़ सफाई, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए मशहूर है। यहां की जनजाति संस्कृति और प्राकृतिक नजारे लोगों को अपनी ओरखींचते है।

मावलीनॉन्ग को ‘एशिया का सबसे स्वच्छ गांव’

मावलीनॉन्ग को ‘एशिया का सबसे स्वच्छ गांव’ माना जाता हैयहां के लोग साफ़ सफाई में ज्यादा ध्यान देते हैपूरा का पूरा गांव फूलो से सजा रहता है। इस गांव का ‘लिविंग रूट ब्रिज’ भी बड़ी खासियत है, जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।

Read More: Waterfalls And Mountains: बारिश का मज़ा लेना है तो इन टॉप 10 मॉनसून डेस्टिनेशन पर घूम आइए — जहां पहाड़, झरने और बादल आपका स्वागत करेंगे।

स्पीति घाटी में स्थित किब्बर

स्पीति घाटी में स्थित किब्बर दुनिया के सबसे ऊचे गांव में से एक है। बर्फ से ढके पहाड़, साफ आसमान और बौद्ध मठ जहां की पहचान है। यहर गांव शांतिपूर्ण यात्रा के लिए विदेशियों के बीच में ज्यादा लोकप्रिय है।

Read More: Solo Trip पर जाना है पसंद तो जाने से पहले जान ये 10 बाते

कुरुंग गांव

कुरुंग गांव अपने जनजाति परंपराओ और हरेभरे नजारो के लिए जाना जाता है। यहां की स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली विदेशियों को एक अलग है। अनुभव प्रदान करती है जो उनको यहां पर बारबार खींच लाता है

Read More: Nepal: कम बजट में पूरा होगा नेपाल घूमने का सफर अपनाएं ये 5 आसान हैक्स

चोपता ‘भारत का मिनी स्विट्जरलैंड’

चोपता को ‘भारत का मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। यह गांव तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रैक के लिए बेस पॉइंट है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, बर्फीले पहाड़ और शांत वातावरण विदेशी पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। भारत के यह गांव न सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए, बल्कि अपनी अनोखी परंपराओं और संस्कृति के कारण भी मशहूर हैइन गांव की खासियत ही है की यहां आने वाले विदेशी पर्यटक अपनी यात्रा को जीवनभर याद रखते है

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button