पर्यटन

Switzerland Of India: भारत में भी इन जगहों पर मौजूद है स्विट्जरलैंड, बर्फबारी न होने पर बनाई जाती है बर्फ, आज ही बना लें घूमने का प्लान

Switzerland Of India: दुनिया में करीबन 160 टूरिस्ट जगहें हैं, जिन्हें मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। क्योंकि इनकी खूबसूरती स्विट्जरलैंड जैसी ही है। इन्हीं में शामिल भारत की कुछ ऐसी जगहें हैं, जिन्हें ‘भारत का स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है।

Switzerland Of India: भारत में मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर है ये जगहें

यूरोप का सबसे खूबसूरत देश है स्विट्जरलैंड, जिसके बारे में कहते हैं कि अगर पृथ्वी पर कहीं स्वर्ग है तो वो इसी जगह पर है। यहां हर तरफ फैली हरियाली, खूबसूरत घाटियां, बहती नदियां और झहरने स्विट्जरलैंड को जन्नत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आपको बता दें कि दुनिया में करीबन 160 टूरिस्ट जगहें हैं, जिन्हें मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। क्योंकि इनकी खूबसूरती स्विट्जरलैंड जैसी ही है। इन्हीं में शामिल भारत की कुछ ऐसी जगहें हैं, जिन्हें ‘भारत का स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं, जिन्हें भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यकीनन आपको भी यहां घूमकर विदेश में घूमने जैसी फीलिंग आएगी।

Sikkim (Switzerland Of India)

Sikkim

भारत के बेहद खूबसूरत राज्य सिक्किम को स्विटजरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा राज्य है जो अपनी सुंदर, शांत और खूबसूरत वातावरण के लिए मशहूर है। यहां आपको बर्फ से ढके ऊंचे ऊंचे पहाड़ देखने को मिल जाएंगे। उत्तर भारत की गर्मी से कुछ दिनों के लिए राहत पाना चाहते हैं तो आप यहां घूमने आ सकते हैं। इस मौसम में गंगटोक से लेकर लाचुंग तक की यात्रा आपका मन मोह लेगी। आप एक हफ्ते की छुट्टी लेकर आराम से सिक्किम घूमकर आ सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको दार्जिलिंग, मिरिक, कलिम्पोंग जैसी जगहें भी घूमनी है तो 12 -15 दिन का समय आपको लेकर चलना पड़ेगा। हालांकि सिक्किम की खूबसूरती को देखते हुए 5 दिन भी आपको कम लग सकते हैं।

Kashmir (Switzerland Of India)

Kashmir

‘धरती पर स्वर्ग’ के रूप में प्रसिद्ध, कश्मीर बिना किसी संदेह के भारत में सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की जगमगाती झीलें और नदियां, हरे-भरे घास के मैदान और बर्फ से ढके पहाड़ इस जगह को जन्नत जैसा बनाते हैं। इसके अलावा, ये जगह सर्दियों में मंत्रमुग्ध कर देने वाले वंडरलैंड में बदल जाती है, जिसकी वजह से इसकी तुलना यूरोप के अपने स्विटजरलैंड से की जाती है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से अगस्त तक का होता है।

Read More:- Varanasi Tourist Place: बनारस घूमने का है प्लान तो इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर, आपकी यात्रा को यादगार बना देगी दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती

Auli (Switzerland Of India)

Auli

औली को उत्तराखंड का स्वर्ग भी कहा जाता है। इस स्थान से कुदरत की खूबसूरती को करीब से महसूस किया जा सकता है। यहां के खूबसूरत नजारे आकर्षित करने का काम करते हैं। एफआइएस ने स्कीइंग रेस के लिए औली को अधिकृत किया हुआ है। यहां पर स्कीइंग के लिए 1300 मीटर लंबा स्की ट्रैक है। एशिया का सबसे लंबा रोपवे गुलमर्ग रोपवे है। इसके बाद औली- जोशीमठ रोपवे सबसे लंबा रोपवे है। यह रोपवे करीबन 4.15 किलोमिटर लंबा है। औली के ठीक सामने एक पहाड़ दिखाई देता है जो बर्फ से ढकने के बाद लेटी हुई युवती का आकार ले लेता है। इस खूबसूरत दृश्य को स्लीपिंग ब्यूटी के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया की सबसे ऊंची कृत्रिम झील भी औली में स्थित है। साल 2010 में 25 हजार किलोमिटर की क्षमता वाली इस झील का निर्माण किया गया था। जिस समय औली में बर्फबारी नहीं होती है उस समय इस झील के पानी से कृत्रिम बर्फ बनाई जाती है। बर्फ बनाने के लिए यहां पर फ्रांस में निर्मित मशीनें लगाई गई हैं।

Kausani (Switzerland Of India)

Kausani

उत्तराखडं में एक और खूबसूरत हिल स्टेशन कौसानी है, इसकी खूबसूरती की वजह से भी इसे भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। बागेश्वर जिले में स्थित, यह छोटा सा गांव अपने प्राकृतिक नजारों और और नंदा देवी, पंचचुली जैसी हिमालयी चोटियों के बेहतरीन मनोरम नजारों के लिए जाना जाता है। एक समय, खुद महात्मा गांधी ने इस जगह की तुलना स्विट्जरलैंड से की थी। यहां जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से लेकर नवंबर तक होता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

Barot Valley (Switzerland Of India)

Barot Valley

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित बरोट घाटी एक और जगह है, जो आपको अपने खूबसूरत नजारों के साथ स्विट्जरलैंड जैसा एहसास दिला सकती है। देवदार के ऊंचे पेड़ों से आच्छादित, हरे भरे पहाड़ों से घिरी यहां की घाटियां रोमांच चाहने वालों को बेहद पसंद आती है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और नवंबर से फरवरी तक होता है।

Gulmarg (Switzerland Of India)

Gulmarg

गुलमर्ग को भी धरती का स्वर्ग कहा जाता है। लगभग 2,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ और हरे-भरे ढलान पूरे साल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां आपको ऐसे-ऐसे अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं, जो कहीं नहीं मिलेंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button