पर्यटन

Offbeat Places Near Dehradun: देहरादून के पास पार्टनर संग इन जगहों को करें एक्सप्लोर, मिलता है कुदरती खूबसूरती का अहसास

Offbeat Places Near Dehradun: देहरादून के पास ये सभी हिल स्टेशन बेहद सुंदर हैं। अगर आपने मसूरी देखा हुआ है तो आप अब इस बार इन हिल स्टेशनों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Offbeat Places Near Dehradun: देहरादून के पास घूमने लायक सुंदर जगहें

उत्तराखंड का देहरादून अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिकता के लिए जाना जाता है। पर्यटकों के लिए यह एक ऐसा केंद्र है जहां से आप घंटे या दो घंटे में कई नेचुरल जगहों की यात्रा कर सकते हैं। अगर आप देहरादून में हैं तो कभी भी मसूरी, लंढौर, चंबा, बिंसर, धनौल्टी, औली और जिम कॉर्बेट पार्क, ऋषिकेश जैसे खूबसूरत हिल स्टेशनों की यात्रा पर आनंद ले सकते हैं। यहां के पहाड़, नदियां, हरे-भरे जंगल और धार्मिक आस्था से भरे मंदिर हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन टूरिस्ट जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ भी इन्ज्वॉय कर सकते हैं और अपनी फैमिली के साथ भी जा सकते हैं।

यहां तक कि देहरादून से ऋषिकेश और हरिद्वार भी मुश्किल से 2 घंटे का सफर है। ये दोनों ही स्थल अपनी धार्मिकता और योग शिवरों के लिए जाने जाते हैं। जबकि मसूरी, औली और जिम कॉर्बेट पार्क ऐसे हिल स्टेशन हैं जहां साल भर यात्रियों का तांता लगा रहता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देहरादून से कुछ ही दूरी पर हैं। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि इस जगहों पर जाकर आप किस किस चीज का मजा ले सकते हैं। ताकि फिर आप अपनी पसंद के हिसाब से जगह चुन सकें। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से-

देहरादून के पास घूमने लायक सुंदर जगहें

मालदेवता Offbeat Places Near Dehradun

देहरादून से लगभग 18 किमी दूर, मालदेवता एक शांत स्थान है जो अधिकतर पर्यटकों की भीड़ से बचा रहता है। अपनी हरियाली, साफ जलधाराओं और शांत वातावरण के साथ यह सुरम्य स्थान एक दिन की पिकनिक, ट्रैकिंग या प्रकृति के बीच आराम करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। घुमावदार सड़कों और सुंदर दृश्यों के साथ, मालदेवता तक ड्राइव करना अपने आप में एक अद्भुत दृश्य है। वहां पहुंचकर, आप पास की गुफाओं का पता लगा सकते हैं, नदी में डुबकी लगा सकते हैं, या पगडंडियों पर शांतिपूर्ण सैर का आनंद ले सकते हैं।

कलसी Offbeat Places Near Dehradun

देहरादून से 46 किमी की दूरी पर स्थित कलसी एक अनोखा गांव है जो अपने ऐतिहासिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह छिपा हुआ रत्न 253 ईसा पूर्व के प्रसिद्ध अशोक शिलालेख का घर है, जो प्राचीन भारतीय इतिहास की झलक प्रदान करता है। अपने ऐतिहासिक महत्व के अलावा, कलसी सुंदर यमुना नदी से घिरा हुआ है, जो रिवर राफ्टिंग के लिए शानदार जगह है।

Read More:- Gujarat Tourism: गुजरात घूमने का है प्लान तो इन जगहों को एक्सप्लोर करना बिल्कुल न भूलें, प्राकृति के करीब रहने का होगा एहसास, यादगार हो जाएगी आपकी यात्रा

लच्छीवाला Offbeat Places Near Dehradun

देहरादून से मात्र 22 किमी दूर लच्छीवाला प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर पसंद लोगों के लिए एक आदर्श स्थान है। यह सुंदर पिकनिक स्थल प्राकृतिक झरनों द्वारा तैयार कृत्रिम वाॅटर पूल्स के लिए मशहूर है। यहां का हरा भरा नजारा, ट्रैक और पक्षियों को देखने के लिए अच्छा माहौल देता है। लच्छीवाला में बच्चों के लिए पार्क और साइकिलिंग व हाइकिंग के लिए कई उपयुक्त रास्ते हैं।

डाकपत्थर Offbeat Places Near Dehradun

देहरादून से लगभग 45 किलोमीटर दूर, डाकपत्थर यमुना नदी के तट पर एक छोटा लेकिन आकर्षक शहर है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और डाकपत्थर बैराज के लिए जाना जाता है, जो पिकनिक और जल स्पोर्ट्स के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। यह शहर नौकायन, मछली पकड़ने और कैंपिंग जैसी विभिन्न गतिविधियां प्रदान करता है। हरे-भरे परिवेश और शांत वातावरण डाकपत्थर को शांतिपूर्ण छुट्टी के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बनाते हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए पास में ही बैराज पक्षी अभयारण्य भी देखने लायक है।

चकराता Offbeat Places Near Dehradun

देहरादून से 88 किमी दूर चकराता एक सुरम्य हिल स्टेशन है, जिसके बारे में अधिक पर्यटक नहीं जानते हैं। इस कारण यहां पर्यटकों की भीड़ कम होती है। 2,118 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस अनोखे शहर से हिमालय के शानदार दृश्य, घने जंगल और देखने को मिलते हैं। चकराता रोमांच और शांति चाहने वालों के लिए आदर्श है। चकराता में आप खूबसूरत टाइगर फॉल्स घूमने जा सकते हैं। आसपास की पहाड़ियों में ट्रैकिंग कर सकते हैं, या क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। शहर का शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता आरामदायक छुट्टी के लिए आदर्श जगह बनाता है।

मसूरी Offbeat Places Near Dehradun

मसूरी को क्वीन ऑफ हिल्स भी कहते हैं। यहां लोग अपना हनीमून मनाने के लेकर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने आते हैं। यहां आपको बड़े बड़े पहाड़, घने जंगल, नदियां, झरने और कई ऐसे मंदिर दिखेंगे जो सालों पुराने हैं। समुद्र तट से सात हजार फुट की ऊंचाई पर बसा मसूरी शहर कई मामलों में निराला है। यहां का मौसम भी कभी भी बदल जाता है। यहां आप बोटिंग, पैराग्लाइडिंग और कैमल राइड का कभी भी मजा ले सकते हैं। शाम के वक्त यहां का नजारा और भी मजेदार हो जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

जिम कॉर्बेट पार्क Offbeat Places Near Dehradun

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित जिम कॉर्बेट पार्क सिर्फ एक टूरिस्ट प्लेस ही नहीं बल्कि हमारे देश का नेशनल पार्क भी है। यहां जब आप जाएंगे तो आपको पूरी गाइडेंस के साथ जंगली जानवार दिखाए जाएंगे। आप ऐसे जानवरों को यहां देख सकते हैं जिन्हें आजतक आपने सिर्फ टीवी पर या फोटो में देखा है। जो लोग एडवेंचर पसंद करते हैं उनके लिए जिम कॉर्बेट पार्क से अच्छी जगह और कोई नहीं है। साथ ही यहां एक से बढ़कर एक होटल हैं जहां से बाहर देखते ही आप पहाड़, झरने और नदियां देख पाएंगे।

लैंसडाउन Offbeat Places Near Dehradun

लैंसडाउन उत्तराखंड की उन खूबसूरतों में से एक है जहां का नेचुरल नजारा देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। यहां मार्च से लेकर नवंबर महीने के बीच का मौसम बहुत सुहावना रहता है। यहां आप कैंपिंग, बोटिंग, स्नो व्यूप्वॉइंट, सन सेट प्वॉइंट और जंगल की सफारी कर सकते हैं। यहां आकर आप टिप एन टॉप और भुल्ला झील जाना न भूलें।

धनौल्टी Offbeat Places Near Dehradun

जिन लोगों को ज्यादा ठंड पसंद है वह उत्तराखंड के धनौल्टी हिल स्टेशन को अपनी लिस्ट में सबसे पहले रखें। यहां बारह मास ठंडी और शीतल हवाएं रहती हैं। यहां आप लंबी जंगली ढलानें, जबदस्त मौसम, बर्फ़ से ढके पहाड़ और शांत प्रवाह में बहती नदियों का मजा ले सकते हैं। यहां मई-जून और नंबवर महीने में अधिक पर्यटक आते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button