पर्यटन

Karnataka Famous Foods: कर्नाटक में मशहूर हैं ये जायके, जब भी जाएं, इन्हें चखना न भूलें, जबान से नहीं हटेगा स्वाद

Karnataka Famous Foods: कर्नाटक एक ऐसा राज्य है जहां भोजन के बेमिसाल स्वाद से लेकर उसकी विविधता हर फूड लवर को अपनी ओर आकर्षित करती है। जहां उत्तर कर्नाटक शुद्ध शाकाहारी भोजन सर्व करता है, वहीं तटीय क्षेत्र में आपको स्वादिष्ट समुद्री भोजन का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।

Karnataka Famous Foods: कुछ अलग ही फ्लेवर देते हैं कर्नाटक के ये फेमस फूड्स

कर्नाटक एक ऐसा राज्य है जहां भोजन के बेमिसाल स्वाद से लेकर उसकी विविधता हर फूड लवर को अपनी ओर आकर्षित करती है। जहां उत्तर कर्नाटक शुद्ध शाकाहारी भोजन सर्व करता है, वहीं तटीय क्षेत्र में आपको स्वादिष्ट समुद्री भोजन का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। कोडागु क्षेत्र वह जगह है जहां आप बेहतरीन मांस करी का स्वाद चखेंगे और मंगलोरियन व्यंजन में नारियल और स्थानीय मसालों का भरपूर स्वाद है। Karnataka Famous Foods

कर्नाटक के मुख्य खाद्य पदार्थों में चावल, रागी और ज्वार (बाजरा) शामिल हैं। कर्नाटक का व्यंजन इसके पड़ोसियों, दक्षिण में केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु और उत्तर में महाराष्ट्र से प्रभावित है। इसे देश के सबसे पुराने व्यंजनों में से एक भी कहा जाता है, जो लौह युग से पहले का है। तो चलिए आज हम आपको कर्नाटक की कुछ बेहतरीन डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी इन्हें बार तो जरूर चखना चाहेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-

ये हैं कर्नाटक के मशहूर जायके Karnataka Famous Foods

मद्दुर वड़ा

कर्नाटक आएं, तो मद्दुर वड़ा जरूर चखें। जिसे यहां ब्रेकफास्ट से लेकर ईवनिंग स्नैक में भी सर्व किया जाता है। इस वड़े को मैदे में चावल के आटे के साथ प्याज हरी मिर्च, करी पत्ते, कद्दूकस नारियल, सौंफ और जीरे से बनाया जाता है। जो बेहद स्वादिष्ट होता है।

नीर डोसा Karnataka Famous Foods

नीर डोसे को बनाने में सिर्फ चावल का इस्तेमाल होता है। चावल को रात भर के लिए पानी में भिगो दिया जाता है और फिर सुबह इसे पीस कर गाढ़ा बैटर किया जाता है। नीर डोसे में किसी तरह के मसाले का इस्तेमाल नहीं होता। पतले और क्रिस्पी नीर डोसे को यहां नारियल चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

Read More:- Pulse For Summer: गर्मी में शरीर को ठंडक प्रदान करेंगी ये दालें, आप भी करें रोजाना इसका सेवन

कोरी गस्सी Karnataka Famous Foods

कोरी का मतलब चिकन होता है गोस्सी का मतलब करी होता है। इस करी को तैयार करने के लिए चिकन के टुकड़ों को मसालों में डाला जाता है और नारियल के साथ पकाया जाता है। यह एक मशहूर मंगलोरियन डिश है। ये स्वादिष्ठ कोरी गस्सी को चावलों के साथ खाया जाता है, जिसका स्वाद और दो गुणा बढ़ जाता है। अगर आप नॉन वेज खाने के बेहद शौकीन हैं, तो आपको डिलिशियस चिकन करी जरूर चखना चाहिए।

मैसूर पाक Karnataka Famous Foods

मैसूर पाक कर्नाटक की फेमस मिठाई है, जिसे घी, चीनी और बेसन के साथ बनाया जाता है। आपको बता दें, कन्नड़ भाषा में पाक शब्द का अर्थ होता है शक्कर का घोल। मैसूर पाक को सबसे पहली बार मैसूर पैलेस की रसोई में तैयार किया गया था और तब से ये लोगों की पसंदीदा मिठाई बन गई। अगर आप कर्नाटक घूमने के लिए जा रहे हैं, तो इस अनोखी मिठाई को जरूर चखें।

अक्की रोटी Karnataka Famous Foods

अक्की रोटी को कर्नाटक में नाश्ते के समय परोसा जाता है। चावल के आटे से बनने वाली इस रोटी में कई तरह की सब्जियां भी डालते हैं। जिससे इसका स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही फायदे भी मिलते हैं। कर्नाटक के ज्यादातर घरों में अक्की रोटी ही सुबह का ब्रेकफास्ट होता है।

मंगलोरियन बिरयानी Karnataka Famous Foods

मंगलोरियन बिरयानी वेजिटेरियन डिश है, जिसमें चावल को खुशबूदार मसालों के साथ पकाया जाता है। इस पेस्ट को नारियल, साबुत धनिया, इलायची, सौंफ, लौंग, अदरक, लाल मिर्च, लहसुन और जीरे से बनाया जाता है। साथ ही सीजनल सब्जियां भी डालते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

धारवाड़ पेड़ा Karnataka Famous Foods

अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आप धारवाड़ पेड़ा खा सकते हैं। ये पैदा धारवाड़ में मिलता है। 19वीं शताब्दी में मध्य प्रदेश का ठाकुर परिवार धारवाड़ रहने लग गया था और इन्हीं लोगों द्वारा इस पेड़े को धारवाड़ लाया गया था। ये पेड़ा राम रतन सिंह के परिवार द्वारा ही एक खास विधि के साथ तैयार किया जाता है।

कूर्ग पांडी करी Karnataka Famous Foods

ये एक स्वादिष्ट और मांसाहारी पकवान है, जिसमें मांस को मसाला पेस्ट में तैयार किया जाता है। जिसकी वजह से इस करी का रंग गहरा और मसालेदार दिखने लगता है। इस पकवान में कांचमपुली फल का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण ये डिश स्वाद में थोड़ी खट्टी लगती है। पांडी करी को चावल की रोटी के साथ परोसा जाता है।

चाउ चाउ बाथ Karnataka Famous Foods

अगर आपको तीखा और मीठा एक साथ खाना पसंद है तो ऐसे में आपको कर्नाटक का चाउ चाउ बाथ जरूर खाना चाहिए। यह एक टू इन वन डिश है, जिसमें खारा बाथ और केसरी बाथ बनाया जाता है। जहां खारा बाथ एक स्पाइसी उपमा होता है, जिसमें मूंगफली और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं केसरी बाथ एक स्वीट हलवा होता है। इन दोनों ही डिशेज को सूजी की मदद से बनाया जाता है और कर्नाटक में लोग इसे नाश्ते में बेहद चाव से खाते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button