पर्यटन

India Travel Places: गर्मी में भी बर्फ का मज़ा, भारत की 5 Snowy Destinations

India Travel Places: भारत में जून के महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है, लेकिन कुछ खास जगहें ऐसी भी हैं जहां इस समय भी बर्फबारी देखने को मिलती है।

India Travel Places: छुट्टियों के लिए परफेक्ट! जून में बर्फ वाली 5 जगहें

India Travel Places: भारत में जून के महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है, लेकिन कुछ खास जगहें ऐसी भी हैं जहां इस समय भी बर्फबारी देखने को मिलती है। यह स्थान ऊंचाई पर स्थित हैं और यहां का तापमान इतना कम रहता है कि जून में भी बर्फ जमी रहती है या हल्की बर्फबारी हो जाती है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 खास जगहों के बारे में जहां जून में भी स्नो का अनुभव किया जा सकता है।

1. रूपकुंड, उत्तराखंड

रूपकुंड उत्तराखंड की गढ़वाल रेंज में स्थित एक रहस्यमयी ग्लेशियल झील है। यह जगह लगभग 16,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां का तापमान बेहद ठंडा रहता है। रूपकुंड ट्रेक मई-जून के महीने में लोकप्रिय होता है, और ट्रेकिंग के दौरान कई जगहों पर बर्फ देखने को मिलती है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ और ठंडी हवाएं मन को मोह लेती हैं।

2. काजा, स्पीति वैली – हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित काजा एक सुंदर और शांत स्थान है, जहां जून में भी बर्फ के दर्शन हो सकते हैं। स्पीति वैली एक कोल्ड डेजर्ट रीजन है और यहां का तापमान सालभर कम बना रहता है। काजा के आस-पास के क्षेत्रों में ग्लेशियर्स और बर्फ से ढकी चोटियां होती हैं। जून में आने वाले टूरिस्ट को यहां ठंडी हवाओं के साथ-साथ बर्फ के दर्शन भी हो सकते हैं।

3. गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

गुलमर्ग को भारत का विंटर वंडरलैंड कहा जाता है, लेकिन गर्मियों में भी इसका आकर्षण कम नहीं होता। जून में यहां की ऊंची चोटियों पर अब भी बर्फ जमी रहती है, खासकर अफरवात पीक जैसी ऊंची जगहों पर। यदि मौसम अनुकूल हो, तो हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। गुलमर्ग में गंडोला राइड लेकर आप सीधे बर्फ की वादियों तक पहुंच सकते हैं।

Read More : Rohini Japanese Park: परिवार संग पिकनिक का परफेक्ट प्लेस, जापानी पार्क, रोहिणी

4. कदारनाथ – उत्तराखंड

कदारनाथ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है। यह स्थान समुद्र तल से करीब 11,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मई के मध्य से जून की शुरुआत तक यहां बर्फ देखने को मिलती है। केदारनाथ यात्रा के दौरान आपको रास्ते में कई जगहों पर जमी हुई बर्फ मिल सकती है।

Read More : Delhi Best places: गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली घूमने की 7 बेस्ट जगहें, परिवार संग उठाएं मज़ा

5. हंपीटा पास, हिमाचल प्रदेश

हंपीटा पास ट्रेक एक एडवेंचरस ट्रेक है जो कुल्लू और स्पीति घाटी को जोड़ता है। जून में यह ट्रेकिंग के लिए खुलता है और इस दौरान ट्रेकर्स को रास्ते में कई बर्फीले हिस्से मिलते हैं। यहां के ग्लेशियर्स और बर्फीली वादियां जून में भी स्नो का अनुभव कराती हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button