पर्यटन

Gujarat Tourism: गुजरात घूमने का है प्लान तो इन जगहों को एक्सप्लोर करना बिल्कुल न भूलें, प्राकृति के करीब रहने का होगा एहसास, यादगार हो जाएगी आपकी यात्रा

Gujarat Tourism: देश के पश्चिम में स्थित गुजरात एक खूबसूरत और ऐतिहासिक राज्य है। गुजरात में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां मानसून में घूमना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं।

Gujarat Tourism: गुजरात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होता नजर आ रहा है। बारिश के बाद से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने लगी है। ऐसे में अगर आप इन दिनों घूमने का प्लान कर रहे हैं तो गुजरात जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगह हैं। यहां आपको पहाड़ों के साथ ही बीच का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहां घूमने जाना का प्लान कर सकते हैं। गुजरात का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी बहुत है। Gujarat Tourism गुजरात का इतिहास बहुत समृद्ध है। यहां के प्रमुख स्थल जैसे कच्छ, सौराष्ट्र, और दक्षिण गुजरात में कई प्राचीन स्थल और किले जैसी जगहों पर घूमने के लिए जाया जा सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि आप गुजरात में घूमने के लिए कौन सी प्रसिद्ध और खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

गुजरात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें Gujarat Tourism

सापुतारा

मानसून में जब गुजरात की किसी हसीन और शानदार जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले सापुतारा ही पहुंचते हैं। गुजरात के डांग जिले में स्थित सापुतारा प्रकृति की गोद में बसा हुआ एक मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है। सापुतारा में जब रिमझिम बारिश होती है, तो इसकी खूबसूरती कमाल की लगती है। यहां स्थित ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, घने जंगल और झील-झरने खूबसूरती में चार चार चांद लगाने का काम करते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए इसे जन्नत माना जाता है। आपको बता दें कि यह सूरत से करीब 150 किमी की दूरी पर है।

गिरनार हिल्स Gujarat Tourism

गुजरात की धरती पर स्थित खूबसूरत और मनमोहक हिल्स का जिक्र होता है, तो कई लोग गिरनार हिल्स का नाम जरूर लेते हैं। यह हिल्स अपनी खूबसूरती के साथ-साथ धार्मिक कारणों की वजह से भी सैलानियों बीच प्रसिद्ध माना जाता है। गुजरात में जूनागढ़ के पास में स्थित गिरनार गुजरात का सबसे ऊंचा हिल्स माना जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। गिरनार हिल्स की सबसे ऊंची चोटी से आसपास का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। मानसून में इस हिल्स की खूबसूरती चरम पर होती है। खासकर, बारिश में जब पहाड़ों से पानी गिरता है, तो नजारा कमाल का दिखाई देता है।

Read More:- Most Haunted Place Bhangarh Fort: राजस्थान के इस किले में आने से डरते हैं लोग, शाम होते ही जाग जाती हैं आत्माएं, औरत के चीखने और चूड़ियां तोड़ने की सुनाई देती हैं आवाजें

दीव

अगर आप मानसून में गुजरात के किसी समुद्री तट यानी बीच को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको आंखें बंद करके दीव पहुंच जाना चाहिए। आपको बता दें कि दीव को गुजरात का बेसी मानसून डेस्टिनेशन माना जाता है। अरब सागर के तट पर स्थित दीव में जब बारिश होती है, तो यहां स्थित बीच की खूबसूरती और ठंडी हवाएं पर्यटकों को खूब लुभाती है। यहां आप दीव फोर्ट की ऊंचाई से अरब सागर की हसीन लहरों को निहार सकते हैं। दीव से कुछ ही दूरी पर स्थित सोमनाथ और द्वारका जैसी शानदार और मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

विल्सन हिल्स Gujarat Tourism

समुद्र तल से करीब 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विल्सन हिल्स सर्दी, गर्मी और मानसून में घूमने के लिए गुजरात का बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। इस खूबसूरत हिल्स को गुजरात का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। विल्सन हिल्स अपनी खूबसूरती के साथ खूबसूरत दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि विल्सन हिल्स की ऊंचाई से अरब सागर की झलक भी देख सकते हैं। इस हिल्स से पंगरबाड़ी वन्यजीव अभयारण्य की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं। यहां कई पर्यटक मानसून ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने भी पहुंचते हैं। मानसून में यहां हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी।

पोरबंदर बीच

पोरबंदर बीच, गुजरात में घूमने की कुछ खास जगहों में से एक है। पोरबंदर बीच, परिवार के साथ जाने वाली खूबसूरत जगह है। यहां जाकर आप अलग-अलग पक्षियों और खूबसूरत पेड़-पौधों को देख सकते हैं। यहां कि प्राकृतिक सुंदरता आपका मन खुश कर देगी।

वडोदरा Gujarat Tourism

वडोदरा, गुजरात के कुछ सबसे खास शहरों में से एक है। इस शहर की खास बात यह है कि यहां आपको खाने-पीने की कुछ खास चीजें मिलेंगी। जैसे कि दाल-कढ़ी, हांडवो, औंधिया, देबरा, खांडवी और थेपला जैसे खास गुजराती व्यंजन। इन चीजों को खाकर आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा।

सोमनाथ मंदिर Gujarat Tourism

सोमनाथ मंदिर भारत में काफी फेमस है। इस मंदिर की खास बात यह है कि वेरावल बंदरगाह में स्थित है और यहां भारत के 12 फेमस ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग है। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि स्वयं चंद्रदेव ने इस शिवलिंग की स्थापना की थी, और चंद्रमा को सोम भी कहा जाता है इसलिए इस मंदिर का नाम सोमनाथ मंदिर है। तो, अपने लिए समय निकालें और कुछ दिन गुजरात में समय गुजार कर आएं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

द्वारका Gujarat Tourism

हिंदू धर्म के चार सबसे पवित्र धामों में से एक, भगवान कृष्ण को समर्पित एक प्राचीन शहर है। बारिश के मौसम में, द्वारका एक शांत और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है। यहां आप द्वारकाधीश मंदिर, निसर्गोपाध्याय गुफा, और समुद्र तट जैसे कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

गिर नेशनल पार्क

एशियाई शेरों का अंतिम निवास स्थान, एक वन्यजीव अभयारण्य है जो अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। बारिश के मौसम में, गीर राष्ट्रीय उद्यान हरियाली से भर जाता है, जिससे जानवरों को देखने की संभावना बढ़ जाती है। यहां आप सफारी पर जा सकते हैं और शेरों, चीतलों, हिरणों और अन्य जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं।

कच्छ का रण Gujarat Tourism

यह दुनिया का सबसे बड़ा नमक का दलदल है, जो अपनी श्वेत विशालता और अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए जाना जाता है। बारिश के मौसम में, रण पानी से भर जाता है, जिससे यह पक्षियों के देखने के लिए एक स्वर्ग बन जाता है। यहां आप Flamingo, Pelicans, और Crab Plovers जैसे कई प्रवासी पक्षियों को देख सकते हैं।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

गुजरात में नर्मदा जिले के केवडिया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए जा सकते हैं। इसका निर्माण सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में किया गया है। जो स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री थे। जिन्हें “भारत के लौह पुरुष’ के नाम से भी जाना जाता है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की मूर्ति की ऊंचाई लगभग 182 मीटर है।

साबरमती आश्रम Gujarat Tourism

साल 1917 में महात्मा गांधी द्वारा स्थापित साबरमती आश्रम गुजरात के अहमदाबाद में जूना वाडज गांव के पास साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। अगर आप गुजारत जा रहे हैं तो साबरमती आश्रम घूमने भी जा सकते हैं। यहां आपको इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button