लाइफस्टाइल

वो क्या बाते है, जो आपको लड़को से नहीं करनी चाहिए

लड़को की अनकही भावनाओ को समझे


जाने अनजाने में हम अक्सर ऐसी बाते बोल देते है जो किसी भी व्यक्ति के भावनाओ को ठेस पहुँचा सकता है। अब यू तो हम लड़कियो से बहुत ही सोच समझ कर बात करते है, पर लड़को से हम कुछ भी कह जाते है ये सोचते नही की शायद उन्हें ये बाते बुरी भी लग सकती है।

लड़को की अनकही भावनाओ को समझे
लड़को की अनकही भावनाओ को समझे

लड़को को गहरी चोट भी पहुँचती है।

  1. उन्हें कभी उनके रंग या रूप के बारे में कुछ उल्टा सीधा न कहे। हमारी तरह उनको भी इन बातो का बुरा लग सकता है।
  2. वो जो भी काम करे वो उनकी मर्ज़ी होती है, उनके काम या उनके ज्ञान का मज़ाक ना बनाए।
  3. उनके कपडे या उनकी जीवन शैली पर हँसना, उनके आत्मसम्मान को चूर कर देता है।
  4. उनके माता पिता और उनका परिवार उनके लिए बहुत ही ख़ास होता है, इसलिए उन के बारे में कुछ भी बोलना बहुत गलत होता है।
  5. उनके पसंद और उनकी नापसंद का हम निर्णय नहीं कर सकते। इसलिए उसके ऊपर हँसना और उसका मज़ाक बनाने का भी हमे कोई हक नहीं है।
  6. उन्हें ये बताना की वो कुछ नहीं कर सकते क्योंकि वह किसी एक चीज़ में सफल नहीं उन्हें और उनके सम्मान और आत्मविश्वास को बहुत ठेस पहुँचती है।

लड़के भी हमारी ही तरह होते है। वो बताते नहीं है पर ये छोटी छोटी बाते उन्हें बहुत ठेस पहुँचाती है। वो अंदर ही अंदर घूटते रहते है। और क्योंकि वो कुछ कहते नहीं इसका मतलब ये नहीं की हम उनकी भावनाओ को नज़रअंदाज़ करे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button