टेक्नॉलॉजी

south korea: टेक्नोलॉजी बन रही जानलेवा! इंसान और डिब्बे में नहीं कर पाया फर्क

आज की दुनिया डिजिटल हो गई है। नई नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। विदेशों में तो अब इंसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रोबोट काम कर रहे है। लकिन क्या ये रोबोट इंसानो से बेहतर है? इस सवाल के जवाब से पहले कोरिया में हुई इस घटना के बारे में जानते है। हाल ही में कोरिया में हुई इस घटना ने हैरान कर दिया है वहां एक रोबोट ने एक इंसान को मार दिया।

south korea: साउथ कोरिया की एक घटना ने हैरान कर दिया, रोबोट ने डिब्बा समझ कर इंसान को मसला 


आज की दुनिया डिजिटल हो गई है। नई नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल दुनियाभर में बढ़ता जा  रहा है। विदेशों में तो अब इंसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रोबोट काम कर रहे है। लकिन क्या ये रोबोट इंसानो से बेहतर है? इस सवाल के जवाब से पहले कोरिया में हुई इस घटना के बारे में जानते है। हाल ही में कोरिया में हुई इस घटना ने हैरान कर दिया है वहां एक रोबोट ने एक इंसान को मार दिया। 

ये घटना सिर्फ एक गलती के कारण हुआ। दरअसल वह रोबोट, इंसान और डिब्बे के बीच फ़र्क़ करने में चूक गया। जानकारी के अनुसार रोबोट आर्म में आई गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ। कोरिया के न्यूज़ एजेंसी के रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के वक्‍त कर्मचारी, रोबोट के सेंसर ऑपरेशन को चेक कर रहा था। तभी रोबोट से गलती हो गई। रोबोट के आर्म यानी हाथों ने कर्मचारी को डिब्‍बा समझ लिया। उसे बहुत जोर से पकड़ा और ऑटोमैटिक पैनल की ओर फेंक दिया। 

Read More: Google Account Delete: गूगल का नया अपडेट, जल्द डिलीट हो जाएगा आपका अकाउंट

रोबोट के इस हमले के कारण कर्मचारी का चेहरा और छाती बुरी तरह से कुचल गया। इस घटना के तुरंत बाद कर्मचारी को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन अफसोस की उसकी जान नहीं बच पाई। हॉस्पिटल में कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रोबोट का टेस्ट किया जा रहा था क्योंकि रोबोट के सेंसर में पहले से खराबी आ रही थी। इस सेंसर की खराबी का पता चलने के बाद टेस्ट को आगे बढ़ाया गया और जब 2 दिन बाद इसका दुबारा टेस्ट हुआ तो ये हादसा हो गया। 

हमले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। डिटेल रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि हादसे की अंदरुनी वजह क्‍या रही। रोबोट की वजह से हादसे की यह पहली घटना नहीं है। ऐसे कई मामले अब तक सामने आए हैं, जिनमें रोबोट की वजह से इंसान को नुकसान उठाना पड़ा। 

साउथ कोरिया में हुई घटना के लिए कौन जिम्‍मेदार है, यह बहस का बड़ा विषय है। ऐसे मामलों को लेकर दुनियाभर में कोई कानूनी व्‍यवस्‍था नहीं है। कार्रवाई रोबोट पर की जाए या उसे बनाने वाले पर, यह बड़ा सवाल है। फ‍िलहाल कोरियाई पुलिस ने साइट के सेफ्टी मैनेजर पर मुकदमा किया है। जांच के बाद आगे कदम उठाए जाएंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button