टेक्नॉलॉजी

गूगल का ये फीचर आपकी गाड़ी के ईंधन की करेगा बचत, रूट और ट्रैफिक को करेगा कैलकुलेट: Google Map New Feature

Google Maps एक नेविगेशन ऐप है, जिसे भारत समेत दुनियाभर के लोग इस्तेमाल करते हैं। गूगल मैप्स ने भारतीयों के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो फ्यूल सेविंग में मदद करेगा। इस फीचर का नाम भी फ्यूल सेविंग है।

जानिए Google Maps पर कैसे ऑन करें ये फ्यूल सेविंग ऑप्शन? जानें क्या है इस फीचर का नाम?: Google Map New Feature


Google Map New Feature: Google ने भारतीय यूजर्स के लिए एक नया फीचर जारी किया है, जो Google Maps में मिलेगा। इसकी मदद से लोगों को फ्यूल सेविंग में मदद मिलेगी। एक बार इस फीचर को इनेबल करने के बाद Google Maps यूजर्स को फोन पर सबसे ज्यादा पेट्रोल बचाने वाला रूट दिखाएगा। हालांकि हमें इस फीचर में CNG का ऑप्शन नज़र नहीं आया। आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं

जानिए क्या है इस फीचर्स का नाम

Google Maps एक नेविगेशन ऐप है, जिसे भारत समेत दुनियाभर के लोग इस्तेमाल करते हैं। गूगग मैप्स ने भारतीयों के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो फ्यूल सेविंग में मदद करेगा। इस फीचर का नाम भी फ्यूल सेविंग है।
We’re now on WhatsApp. Click to join

पहले यूरोपीय देशों में उपलब्ध था ये फीचर

अब यह फ्यूल सेविंग फीचर भारत में भी आ गया है। इससे पहले यह सिर्फ अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय देशों के लिए उपलब्ध था। इस फीचर की मदद से यूजर्स देख सकेंगे कि कितने पर्सेंट फ्यूल सेव होगा।

रूट और कंडिशन को करेगा कैलकुलेट  

इस फीचर को इनेबल करने के बाद Google Maps यूजर्स के रूट, ट्रैफिक, रोड की कंडिशन और किलोमीटर को कैलकुलेट करेगा। इसके बाद ऐप एक रूट दिखाएगा, जिसमें सबसे ज्यादा फ्यूल सेविंग होगी। Google Maps में एडिशन रूट का भी सजेशन दिया जाएगा।

Google Maps पर कैसे ऑन करें ये फ्यूल सेविंग ऑप्शन? 

Google Maps पर फ्यूल सेविंग का ऑप्शन ऑन करना बहुत ही आसान है। इसका प्रोसेस आपको बता देते हैं। इसके लिए फोन में गूगल मैप्स ओपेन करें। इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर वाले आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद सेटिंग्स में जाएं। वहां Navigation पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रॉल करके Route ऑप्शन पर जाएं। Prefer fuel-Efficient Routes को ऑन कर लें। हालांकि कई फोन में यह फीचर पहले से ऑन है। बेहतर सजेशन के लिए गूगल मैप्स में इंजन और फ्यूल की भी जानकारी भर दें।

इस फीचर्स में CNG Fuel का ऑप्शन नहीं दिखेगा

इसके बाद जब भी यूजर्स नेविगेशन के लिए ऐप यूज करेंगे, तो ऐप में फ्यूल सेविंग का सबसे छोटा रूट नज़र आएगा। हमने जब इस फीचर को यूज़ किया तो वहां तीन रूट का सजेशन मिला और फ्यूल सेविंग वाले रूट में बताया कि 5 प्रतिशत फ्यूल बचेगा। हालांकि इसमें CNG Fuel का ऑप्शन नहीं दिखा है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button