टेक्नॉलॉजी

Best Translator App: गूगल ट्रांसलेट की तरह ये ऐप भी है ट्रांसलेट के लिए बेस्ट

अगर आप अपनी भाषा से दूसरी किसी भाषा में कुछ ट्रांसलेट करना चाहते है या फिर कुछ कागजात का अनुवाद करना चाहते है तो इन ऐप्स का करें प्रयोग।

Best Translator App: जानें वो कौन-सी ऐपस् है जिससे आप चुटकियों में कर सकते है ट्रांसलेट

Best Translator App: अगर आप अपनी भाषा से दूसरी किसी भाषा में कुछ ट्रांसलेट करना चाहते है या फिर कुछ कागजात का अनुवाद करना चाहते है तो इन ऐप्स का करें प्रयोग।

हम सभी अपनी जरूरतों के लिए स्मार्ट फोन का उपयोग करते है, हमें किसी भी चीज के जानकारी चाहिए होती है हम आसानी मिल जाती है। स्मार्ट फोन का प्रयोग आप किसी भी तरीके से कर सकते है। मान लीजिए आप विदेश यात्रा पर गए है, तो आप अपने स्मार्टफोन का उपयोग संकेतों, स्थानीय लोगों को समझने और खुद के बारे में बताने के लिए कर सकते हैं।

विदेश में यात्रा के दौरान ट्रांसलेशन की काफी जरूरत भी होती है, जो अब स्मार्टफोन और एआई की मदद से आसान हो रहा है। ट्रांसलेट एप ने इसमें काफी अहम भूमिका निभाई है और अब इन एप को एआई से लैस कर दिया गया है, जो पहले से सटीक ट्रांसलेशन करते हैं। अगर आप भाषा या कुछ कागजात का अनुवाद करना चाहते है तो जाने इन पांच बेस्ट एआई बेस्ड ट्रांसलेट एप के बारे में।

गूगल ट्रांसलेट ऐप

गूगल ट्रांसलेट सबसे लोकप्रिय ट्रांसलेट एप में से एक है। पिछले काफी समय से हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा है। इस फ्री ऑनलाइन मशीन ट्रांसलेशन टूल की मदद से टेक्स्ट, डॉक्यूमेंट, वेबसाइट और फोटो तक को ट्रांसलेट किया जा सकता है। गूगल ट्रांसलेट इस्तेमाल करने के लिए भी सबसे आसान एआई ट्रांसलेट है। इसका उपयोग करना बहुत आसान है; अपनी पसंद की भाषाएं चुनें, टेक्स्ट टाइप करें और “अनुवाद करें” पर क्लिक करें। एआई सिस्टम को देशी वक्ताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा से ट्रेंड किया गया है और यह सौ से भी अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है।

Read more: Apple Store in Delhi: देश कि राजधानी दिल्ली में खुला ऐप्पल का दूसरा स्टोर, टिम कुक ने किया उद्घाटन

आईटी ट्रांस्लेट ऐप

5 लाख से भी ज्यादा लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। ऑर्ग्यूमेंटर रियलिटी टूल की मदद से टेक्स्ट, भाषण, विजुअल और आपके तत्काल वातावरण का भी ट्रांसलेशन किया जा सकता है। हालांकि, इस एप में कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं, जिनके पैसे देने होते हैं। फ्री यूजर्स को भी फेसबुक इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। बता दें कि फेसबुक किसी भी यात्री के लिए एक अनिवार्य टूल है क्योंकि यह विभिन्न देशों में आपके होने वाले सभी बुनियादी प्रश्नों और रिक्वेस्ट को कलेक्ट करता है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

बिंग माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेट ऐप

माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेशन एक मशीन-ट्रांसलेशन सर्विस है, जो क्लाउड में होस्ट की जाती है। माइक्रोसॉफ्ट के बिंग बनाया। यह माइक्रोसॉफ्ट के कॉग्निटिव सर्विसेज सूट का हिस्सा है, जिसमें बिंग, ऑफिस, एज, स्काइप और विजुअल स्टूडियो समेत अन्य प्रोडक्ट शामिल हैं। क्लाउड-बेस्ड माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर सौ से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसमें लाइव इंटरैक्शन की सुविधा के लिए 12 वॉइस ट्रांसलेशन एल्गोरिदम शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर सबसे अलग है क्योंकि यह टेक्स्ट, ऑडियो, वीडियो और हाइपरलिंक को भी ट्रांसलेट कर सकता है।

डीपएल ऐप

डीपएल, बिजनेस और व्यक्तियों द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक एआई ट्रांसलेट टूल है, जिसका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इस प्रोग्राम की मदद से सटीक ट्रांसलेशन किया जा सकता है। मैक और आईफोन के साथ डीपएल की पहुंच और कंपैटिबिलिटी ने इसे पॉपुलर बनाया है। इस प्रोग्राम की मदद से ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन प्रोसेस में व्यापक कंट्रोल मिलता है और यह आपको ट्रांसलेशन बदलने की अनुमति देता है। डीपएल के बारे में कई महान चीजों में से एक यह है कि यह ओरिजिनल डॉक्यूमेंट फॉर्मेटिंग को सेव कर लेता है।

Read more: Tecno Spark 10 4G: 50 MP और MediaTek Helio G37 के साथ Techno ने लॉन्च किया अपना ये स्मार्ट फोन

एलेक्सा ट्रांसलेशन ऐप

एलेक्सा ट्रांसलेशन भी एक बहुत पॉपुलर एआई ट्रांसलेट ऐप है। यह 2002 से भाषा सर्विस में मार्केट में टॉप लीगल, फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी और कमर्शियल डॉक्यूमेंट ट्रांसलेटर है। विभिन्न प्रीमियम मशीन लर्निंग सर्विस के अलावा, एलेक्सा ट्रांसलेशन वर्तमान में सुलभ सबसे तेज एआई ट्रांसलेटर में से एक है। इस तकनीक का उपयोग आमतौर पर ह्यूमन ट्रांसलेटर के साथ मिलकर किया जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button