लाइफस्टाइल

Surya Grahan 2022: अप्रैल में लगने वाला है साल का पहला ग्रहण, जाने किन किन राशियों का होगा भाग्योदय

Surya Grahan2022: 30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण


Highlights:

· जाने कब लगेगा देश का पहला ग्रहण।

· साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगने वाले है।

· जाने किन किन राशियों को होने वाला है साल के पहले सूर्य ग्रहण से लाभ

Surya Grahan 2022: हमारे यहां ग्रहण की घटना को धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही नजरिएों से बहुत ही ज्यादा खास माना जाता है। अगर हम बात करें इस साल की तो इस साल कुछ चार ग्रहण लगने वाले है। जिसमे से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। हिन्दू पंचाल के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को लगेगा। साथ ही साथ बता दें कि इस दिन शनिचरी अमावस्या भी है। जिसके कारण इस ग्रहण का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जायेगा।

इस साल सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ रहा है। जहां कुछ राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ेगा, वहीं कुछ राशियों के लिए ये ग्रहण काफी ज्यादा भाग्योदय भी होगा साथ ही साथ इन राशियों वालों को धन लाभ भी होगा। तो चलिए विस्तार से जानते है किन किन राशियों को होने वाला है साल के पहले सूर्य ग्रहण से लाभ।

Also read- World Malaria Day: इस मलेरिया डे जानें मलेरिया से जुड़े 20 तथ्यों को

जाने 30 अप्रैल के दिन कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण

30 अप्रैल के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण। इस दिन सूर्य ग्रहण का समय मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण मेष राशि में लगेगा। साथ ही बता दें कि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और न ही इसका सूतक काल माना जाएगा। इस ग्रहण का असर दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

Surya Grahan 2022

जाने किन किन राशियों को होने वाला है साल के पहले सूर्य ग्रहण से लाभ

मेष: मेष राशि के लोगों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण काफी ज्यादा शुभ रहेगा। इस दौरान मेष राशि के लोगों का धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। साथ ही साथ उनको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा भी मिलेगा। इस दौरान मेष राशि वाले लोगों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय भी व्यतीत करना चाहिए। साथ ही बता दें कि इस दौरान मेष राशि वाले लोगों की नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग भी बन रहे है।

वृषभ: बता दें कि वृषभ राशि वाले लोगों के लिए भी साल का पहला सूर्य ग्रहण काफी ज्यादा शुभ रहेगा। साथ ही साथ बता दें कि इस सूर्य ग्रहण से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। इस दौरान आपके कई अधूरे और बिगड़े काम बन जायेगे।

वृश्चिक: वृश्चिक वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण काफी ज्यादा लाभदायक होता है। इस दौरान उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और वो लेन देन कर सकते है साथ ही बता दें कि वृश्चिक वालों के लिए यह समय किसी भी तरह के निवेश के लिए काफी अच्छा है। इस दौरान उनको कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी, बस उनको जरूरत है अधिक मेहनत करने की।

Surya Grahan 2022

धनु: धनु राशि के लोग जो शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े है उनको भी साल के पहले सूर्य ग्रहण का काफी ज्यादा लाभ होगा। उन लोगों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस दौरान वो अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और उन्हें धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त होगा।

मकर: मकर राशि के लोगों के लिए भी साल का पहला सूर्य ग्रहण काफी ज्यादा लाभदायक होने वाला है। मकर राशि वाले लोगों की नौकरी और व्यापार के लिए भी ये समय काफी ज्यादा सुबह रहेगा। साथ ही साथ इस राशि के लोग अपने वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे और उनको धन लाभ भी होगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button