खेल

टी-20 में हार के बाद पिच पर निशाना साधते हुए धोनी ने ये कहा….

इंडिया के कप्तान “महेंद्र सिंह धोनी” ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए तैयार की गई पिच पर निशाना साधते हुए कहा यह कहा कि, भारतीय विकेट की बजाय ‘इंग्लिश’ विकेट था। धोनी ने मैच के बाद होने वाले कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिस तरीके से विकेट पर हम पिछले एक महीने ऑस्ट्रेलिया में खेले हैं ये विकेट उससे पूरी तरह से अलग था। विकेट को सही तरह से रोल नहीं किया गया था। विकेट को देखकर हम बड़े शॉट नहीं खेल पाए, जैसा हम खेलते हैं।

443872-ms-dhoni-copy

धोनी से पूछें गए कुछ सवालों पर उन्होंने जवाब में कहा कि, “भारतीय परिस्थितियों से ज्यादा इंग्लिश परिस्थितियां थीं।”

अगर 25-30 रन और बनते तो इससे मुकाबला और दिलचस्प हो सकता था। साथ ही श्रीलंका के कप्तान ‘दिनेश चंडीमाल’ ने धोनी कि बात को सही बताते हुए कहा कि जब उन्होंने पिच पर नई घास देखी तो वह समझ गए थे कि टॉस बेहद महत्वपूर्ण होने वाला हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button