Rohit Sharma: शुभमन गिल की ताजपोशी तय? रोहित शर्मा की विदाई के बाद बढ़ी उम्मीदें
Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक युग का अंत होने जा रहा है। रोहित शर्मा, जिनकी कप्तानी में भारत ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज कीं, उनके संन्यास की चर्चाएं जोरों पर हैं।
Rohit Sharma : गिल-पंड्या में मुकाबला तेज, रोहित शर्मा के बाद कप्तानी की जंग शुरू
Rohit Sharma, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक युग का अंत होने जा रहा है। रोहित शर्मा, जिनकी कप्तानी में भारत ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज कीं, उनके संन्यास की चर्चाएं जोरों पर हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रोहित आगामी T20 वर्ल्ड कप या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ले सकते हैं।
शुभमन गिल की हो सकती है ताजपोशी
रोहित शर्मा के बाद कप्तानी के लिए सबसे बड़ा नाम शुभमन गिल का उभरकर सामने आ रहा है। गिल न सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं बल्कि उनमें एक शांत और परिपक्व कप्तान की झलक भी दिखती है। उन्होंने अंडर-19 स्तर पर भी कप्तानी की है और हाल ही में आईपीएल में गुजरात टाइटन्स की कमान संभालकर अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो 2025 के बाद शुभमन गिल को भारत का स्थायी कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।
Read More-Hitman Rohit Sharma: बल्लेबाजी में बेमिसाल, कप्तानी में कमाल
टेस्ट क्रिकेट से ले चुके है संन्यास
रोहित ने इंस्टाग्राम फोटो साझा करते हुए लिखा, “सभी को नमस्कार, मैं यह बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। सफेद जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इतने वर्षों तक प्यार व समर्थन देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा।”
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com