खेल

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी का 42वां जन्मदिन आज,सोशल मीडिया पर छाई बधाई संदेश की बाढ़

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी का 42वां जन्मदिन आज मनाया जाएगा।धोनी को सबसे बड़ा तोहफा, एक ने लगाया 52 तो दूसरे ने 77 फीट का कटआउट

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन पर सबसे बड़ा तोहफा,  एक ने लगाया 52 तो दूसरे ने 77 फीट का कटआउट

MS Dhoni – धोनी क्रिकेट इतिहास के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने अपने खेल से दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों में अपनी खास जगह बनाई है।दुनिया भर के करोड़ो फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहें है।इस बार तो बधाई ही नहीं मिली बल्कि इतना बड़ा तोहफा मिला जो इससे पहले किसी भी क्रिकेटर को नहीं मिला है।

सबसे बड़ा तोहफा –

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर फैंस में जो दीवानगी है वो देखते ही बनती है.।इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में जब जब माही मैदान पर उतरे तो पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा।रांची में 1981 में जन्में कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले इस धुरंधर को जन्मदिन से पहले ही सोशल मीडिया पर बधाई संदेश की बाढ़ आ गई। 42 वें जन्मदिन पर उनके हैदराबाद के फैन ने 55 फीट का कटआउट लगाया तो आंध्र प्रदेश में 77 फीट का कटआउट तैयार किया गया।इन दोनों ही कट आउट को सोशल मीडिया पर फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं और जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दें रहे है।

Read more: Asian Games 2023: एशियन गेम्स से पहले भारत के लिए खुशखबरी…

महेंद्र सिंह धोनी का करियर –

धोनी क्रिकेट इतिहास के सफलतम कप्तानों में से एक हैं और उनकी कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी खिताब जीता है।धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान 60 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 27 में जीत हासिल किया था और  18 मैच गंवा दिए। इसके अलावा वनडे में धोनी ने टीम इंडिया के लिए 200 मैचों की कप्तानी की, जिसमें भारतीय टीम ने 110 मैच जीते और 74 हार गए। वहीं टी20 इंटरनेशनल में धोनी टीम इंडिया के लिए 72 मैचों में बतौर कप्तान खेले, जिसमें टीम 42 मैचों में विजयी रही और टीम ने 28 मैच हार गए।

अंतरराष्ट्रीय मैचों में धोनी का योगदान –

धोनी ने 2004 से लेकर 2019 तक अपने अंतरराष्ट्रीय मैचों  में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. टेस्ट की 144 पारियों में उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए।इसके अलावा वनडे में उन्होंने 50.57 की औसत से 10773 रन जोड़े है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में धोनी ने 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए थे। धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 16 शतक और 108 अर्धशतक जड़े है।

Read more: Cricketer Car Accident: ऋषभ पंत के बाद एक और क्रिकेटर का हुआ एक्सीडेंट, बेटा भी था गाड़ी में मौजूद

इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी का रिकॉर्ड –

इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज  किया हैं। वहीं कुछ ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें अभी तक कोई भी क्रिकेटर नहीं तोड़ सका और धोनी उसमें नंबर वन हैं।यें हैं कुछ रिकॉर्ड-

टेस्ट में सबसे ज़्यादा 60 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान।

वनडे की एक पारी में सबसे ज़्यादा 6 बल्लेबाजों को आउट किया।

वनडे में सबसे ज्यादा 200 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान।

वनडे में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी 183* रनों की पारी।

टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज़्यादा 5 बल्लेबाज़ों को आउट किया।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा 72 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान।

टी20 इंटरनेशनल करियर में सबसे ज़्यादा 34 स्टंपिंग।

अंतरराष्ट्रीय करियर में बतौर कप्तान 332 सबसे ज्यादा मैच।

अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे ज़्यादा 195 स्टंपिंग।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button