खेल

Asian Games 2023: एशियन गेम्स से पहले भारत के लिए खुशखबरी…

ओलंपियन दीपा कर्माकर 21 महीने का प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी के लिए तैयार हैं। डोप टेस्ट में विफल रहने के कारण दीपा पर यह बैन लगाया गया था।

Asian Games 2023: मैदान पर वापसी करने जा रही ये ‘गोल्डन गर्ल’

ओलंपियन दीपा कर्माकर 21 महीने का प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी के लिए तैयार हैं। डोप टेस्ट में विफल रहने के कारण दीपा पर यह बैन लगाया गया था। दीपा भुवनेश्वर में 11 और 12 जुलाई को होने वाले एशियाई खेलों के जिम्नास्टिक चयन ट्रायल में भाग लेंगी। दीपा के कोच बिश्वेश्वर नंदी ने यह जानकारी दी।

18 महीनों से खेल से बाहर रहीं

ट्रायल्स के लिए नंदी भी दीपा के साथ भुवनेश्वर जाएंगे। एशियाई खेलों के लिए विभिन्न राज्यों के 40 जिमनास्ट ट्रायल्स में भाग लेंगे। नंदी ने कहा, ‘विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के डोप परीक्षण में नाकाम रहने के कारण पिछले 18 महीनों से खेल से बाहर रहीं दीपा कर्माकर भुवनेश्वर में एशियाई खेलों के ट्रायल्स में भाग लेने के लिए तैयार हैं उनका प्रतिबंध 10 जुलाई को समाप्त हो जाएगा।

कौन हैं दीपा कर्माकर?

त्रिपुरा की रहने वाली दीपा कर्माकर भारत की टॉप जिम्नास्ट में से एक हैं। वह साल 2016 के रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं थीं। इसके बाद दीपा ने साल 2018 में तुर्की के मर्सिन में आयोजित एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज कप की वाल्ट इवेंट में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। ऐसा करने वाली वह भारत की पहली जिम्नास्ट बनीं थीं। दीपा करमाकर को गोल्डन गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।

23 सितंबर से 19वें एशियन गेम्स का आयोजन

19वें एशियन गेम्स का आयोजन 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक चीन के हांग्जो में किया जाना है। एशियाई खेलों का आयोजन पिछले साल ही 10 से 25 सितंबर तक होना था, लेकिन कोरोना वायरस मामले के बढ़ने के बाद इन खेलों को टाल दिया गया था। एशियन गेम्स का तीसरी बार चीन में आयोजन होने जा रहा है। चीन की राजधानी बीजिंग ने साल 1990 में एशियाई खेलों की मेजबानी की, जबकि गुआंगझोऊ को साल 2010 में इस प्रतिष्ठित खेल की मेजबानी का मौका मिला था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button