MI vs DC: मुंबई ने दिल्ली को 29 रनों से हराया, जानें अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले इस खिलाड़ी की कितनी है IPL सैलरी?
MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया। उसने सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 234 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 205 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 49 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने महज 10 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए।
MI vs DC: ट्रिस्टन स्टब्स की IPL सैलरी है 50 लाख रुपए, दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया। उसने सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 234 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 205 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 49 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने महज 10 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। टिम डेविड ने 45 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 39 रनों का योगदान दिया। इस दौरान दिल्ली के लिए अक्षर और नॉर्खिया ने 2-2 विकेट लिए। खलील को एक विकेट मिला। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ ने 66 रनों की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए। इस दौरान 7 छक्के और 3 चौके लगाए। इस दौरान मुंबई के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने 4 विकेट लिए। जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए।
दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट में भले ही चौथी शिकस्त सहनी पड़ी हो, लेकिन मुंबई के खिलाफ उसे अपना एक स्टार खिलाड़ी मिला, जिसने बाजी पलटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जी हां, हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ट्रिस्टन स्टब्स की। स्टब्स दिल्ली के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे और मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। 23 साल के बल्लेबाज ने केवल 25 गेंदों में तीन चौके और सात छक्के की मदद से नाबाद 71 रन बनाए। उन्होंने 284 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए।
आईपीएल का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक
स्टब्स की खासियत यह रही कि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने केवल 19 गेंदों में पचासा जड़ दिया था। स्टब्स मैच में दूसरे छोर पर एक अच्छे साथी को तरस गए, वरना उन्होंने अपने दम पर मुंबई का सिरदर्द बढ़ाए रखा था। ट्रिस्टन स्टब्स दिल्ली के लिए मैच फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। जब आईपीएल 2024 नीलामी हुई तब इस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर को खरीदने के लिए केवल एक फ्रेंचाइजी ने पैडल उठाया था और वो थी दिल्ली कैपिटल्स।
Read More:- GT vs PBKS: शुभमन गिल ने साफ शब्दों में बताया पंजाब से क्यों हारी गुजरात टाइटंस, दिया तगड़ा रिएक्शन
50 लाख रुपये में खरीदा था
ट्रिस्टन स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा था। वैसे, दिल्ली से पहले स्टब्स मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, जहां दो सीजन (2022 और 2023) में उन्हें कुल चार मैच खेलने के मौके मिले। दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्टब्स ने रविवार को जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसे देखकर लगता है कि मौजूदा आईपीएल में वो आगे भी कई ऐसी विस्फोटक पारियां खेलते हुए नजर आएंगे।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनानी होगी योजना
हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स को जीत की राह पर लौटने के लिए कुछ योजना बनानी होगी। ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम पांच मैचों में एक जीत और चार हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर लुढ़क गई है। दिल्ली अपना अगला मैच शुक्रवार को लखनऊ के खिलाफ खेलेगा। ‘पंत ब्रिगेड’ जीत की राह पर लौटने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते हुए नजर आएगी।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







