मनोरंजन

Sonakshi Sinha birthday: सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन पर देखे उनकी ये 5 फिल्में जो आपको करेंगी एंटरटेन

Sonakshi Sinha birthday: कैसे और कब शुरू हुआ था सोनाक्षी सिन्हा के बॉलीवुड करियर?


Sonakshi Sinha birthday: बॉलीवुड के दिगज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 35 वाँ जन्मदिन मना रही है। सोनाक्षी सिन्‍हा का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। सोनाक्षी सिन्‍हा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्‍म ‘दबंग’ से की थी। उनको इसके लिए बेस्‍ट डेब्‍यू एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। ‘दबंग’ में उन्होंने लाजवाब एक्‍टिंग की थी। सोनाक्षी सिन्‍हा ने पर्दे पर एक्‍शन से लेकर कॉमेडी फिल्‍मों तक में बेहतरीन किरदार निभाए है। सोनाक्षी सिन्‍हा बचपन में गोलू-मोलू और क्‍यूट सी दिखती थी परन्तु आज सोनाक्षी फिट और हॉट दिखती है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी कुछ ऐसी फिल्मों  के बारे में बताएंगे जो आपको एंटरटेन करेंगी।

दबंग: सोनाक्षी सिन्‍हा ने 2010 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत ‘दबंग’ से की थी। इस फिल्‍म में सोनाक्षी के साथ सलमान खान, अरबाज़ खान, डिंपल कपाड़िया, महेश मांजरेकर, विनोद खन्ना थे। फिल्म में सोनाक्षी ने रज्जो का कैरेक्टर निभाया था। और सलमान खान ने चुलबुल पांडे का। फिल्म में दोनों की शादी हो जाती है। इस फिल्म में काम करने के लिए सोनाक्षी ने 30 किलो तक वजन कम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cinebuzer (@cinebuzer)

आर राजकुमार: 2013 में आई फिल्म ‘आर राजकुमार’ में सोनाक्षी सिन्‍हा के साथ शाहिद कपूर लीड रोल में थे। ये फिल्म एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म अपने गानों के लिए जानी जाती है। ‘आर राजकुमार’ सोनाक्षी सिन्‍हा के हिट फिल्मों में से एक है।

और पढ़ें: माया यानी जेनिफर विंगेट से जुड़ी कुछ ‘बेहद’ दिलचस्प बातें

सन ऑफ सरदार: अगर आप अपने डिप्रेसिंग मूड को सही करना चाहते है तो आप ‘सन ऑफ सरदार’ फिल्म देख लें। ये एक कॉमेडी फिल्म है इसमें सोनाक्षी सिन्‍हा के साथ संजय दत्त, जूही चावला और अजय देवगन थे। इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
हैप्पी फिर भाग जाएगी: अगर आपको लाइट कॉमेडी फिल्म देखनी है तो आप ये फिल्म देख सकते है। 2016 में आई सोनाक्षी सिन्‍हा की इस फिल्म में उनके साथ डायना पेंटी, जिम्मी शेरगिल थे। ये फिल्म भले बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली परन्तु लोगों को ये फिल्म बहुत पसंद आई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sonakshian ? (@ilysonakshi)

राउडी राठौड़: 2010 में सोनाक्षी ने बॉलीवुड में डेब्‍यू  किया था उनकी पहली फिल्म ‘दबंग’ थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था उसके बाद सोनाक्षी ने ‘राउडी राठौड़’ फिल्म में काम किया था इसमें सोनाक्षी के साथ लीड रोल में अक्षय कुमार थे। इस फिल्म के गाने भी लोगों को खूब पसंद आये थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button