सामाजिक

करवा चौथ में क्या-क्या करें, जिससे आपके पति की लंबी उम्र हो

गौरी और गणेश की बनाएं


त्यौहारों का सीजन शुरु हो चुका है। इस दौरान हम माता की पूजा से लेकर पति की लंबी उम्र तक लिए त्यौहारों को मनाते हैं। पूरे महीने में मनाएं जाने वाले इन त्यौहारों को पूरे देश में अलग-अलग तरीकों से मनाएं जाते हैं। लेकिन इस दौरान करवा चौथ ऐसा त्यौहार है जिसे मुख्य रुप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। यह त्यौहार पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। इसलिए यह वर्त करते समय कुछ चीजें का विशेष ध्यान रखे।

करवा चौथ के दौरान चंद्रमा को देखती सुहागन
करवा चौथ के दौरान चंद्रमा को देखती सुहागन
  • क्योकि यह पूजा करवा यानि की पति की जाती है तो घर के दीवार पर गेरू से फलम बनाकर पिसे चावलों के घोल से करवा चित्र बनाएं।
  • पीली मिट्टी से गौरी को बनाएं और गणेश को बनाकर गौरी की गोद में बिठाएं।
  • गौरी को लकड़ी के आसन पर बिठाएं। चौक बनाकर आसन को उस पर रखें। गौरी को चुनरी ओढ़एं बिंदी आदि सुहाग सामग्री से गौरी का श्रृंगार करें।
  • आठ पूरियों की अठावरी,हलवा और पक्के पकवान बनाएं।
  • गौरी-गणेश और चित्रित करवा की परंपरानुसार पूजा करें। इस पूजा के दौरान पति की लंबी उम्र की कामना करें।
  • रोली से करवा पर स्वस्तिक बनाएं।
  • भेंट देने के लिए मिट्टी का टोंटीदार करवा लें। करवा मे गेंहूं और ढक्कन में शक्कर का बूरा भर दें। उसके ऊपर दक्षिणा रखें।
  • कथा जरुर सुने क्योंकि इसके बिना आपका व्रत अधूरा है।
  • कथा सुनने के बाद अपनी सास के पैर छूएं और अगर आपकी सास नहीं है तो किसी बड़े बुर्जुग से आर्शीवाद जरुर लें।
  • पूजा की थाली तैयार करें। तेरह दाने गेहूं के और पानी का लोटा या टोंटीदार करवा अलग रख लें।
  • चंद्रमा निकलने पर उस चालनी से देखे।
  • अंत में पति के पैर छुकर आर्शीवाद लें और साथ में भोजन खाएं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button