सामाजिक

आम के कारण नहीं गर्मी के कारण होते हैं मुंहासे

बैक्टीरियल इंफेक्शन है मुख्य कारण


गर्मी आते ही सबके मन ही यही बात होती है। कब यह आम पक्केगे और लोग इसे खाना शुरु करेंगे हैं। आम एक ऐसा फल है जिसके लिए लोगों को बीच बहुत क्रैज है। कई लोग ऐसे है जो मैंको शैक भी भरपूर मात्रा में पीते हैं। आम एक सीजनल फल है। यह सिर्फ गर्मियों में मिलता है। इसलिए लोग इसे खाना बहुत पसंद करते हैं। यह एक ऐसा फल है जो चॉकलेट और आइस्क्रीम तक को रिप्लेस करने की क्षमता रखता है।

आचार के लिए लोगों का आम का विशेष इंतजार रहता है। क्योंकि हमारे यहां लोग सबसे ज्यादा आम का आचार खाना ही पसंद करते हैं।
कई लोगों का मानना है कि गर्मियों में ज्यादा आम खाने से फोड़े फंसियां होती है। आम के कारण ही मुंह में मुंहासे होते हैं। तो चलिए आज आपको बताते है इस बात में कहां तक सच्चाई है।

आम
आम

Related : क्या आप को पता है शहद के फायदे के बारे में

गर्मी है मुख्य कारण

दरअसल में गर्मियों में आम खाने से फोड़े फंसियां नहीं होती है। फोड़े फंसियां होने की सबसे मुख्य कारण है। गर्मी का मौसम है। गर्मी के दिनों में बैक्टीरिया के प्रसार के कारण ये समस्याएं होती है।

आपके चेहरे पर होने वाले मुंहासों का कारण आम नहीं है। यह तो बस संयोगवश गर्मी के कारण ही हो जाता है। क्योंकि आम गर्मी में आते हैं और इस मौसम मे गर्मी से होने वाले फोड़े और रैशेस की समस्या भी बहुत आम होती है।

Related : रूप निखारेगा नीम का स्‍किन टोनर

इंफेक्शन से होते हैं

वास्तव में ये फोड़े त्वचा की सतह के नीचे बालों की जड़ों या तेल ग्रंथियों मे होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होते हैं। डॉक्टर्स और शोधकर्ताओं के अनुसार गर्म और नम स्थितियां फोड़े फुंसी के लिए उपयुक्त होती हैं। यहीं कारण है कि गर्मियों में यह एक आम समस्या होती है। फुरुन्क्लेस के नाम से पहचाने जाने वाले इस इंफेक्शन में पहले वह स्थान लाल होता है और कुछ दिन बाद सफेद होने लगता है क्योंकि त्वचा के नीचे पस एकत्रित होने लगता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button