सामाजिक

अगर आप भी चाहते हैं सुरक्षित आंखें तो मोबाइल और लैपटॉप से थोड़ी दूर बनाएं

पोष्टिक भोजन का सेवन करें।


आंखें हमारे जीवन का सबसे अनमोल उपहार है। क्योंकि आंखों के द्वारा ही हमें दुनिया को देखते हैं। इसके अलावा भी कई काम करते हैं। हमारी खूबसूरती को चार चांद लगाती है हमारी आंखे। इस खुबसूरत चीज की हमें बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। नहीं तो ये आपको धोखा दे देगी है। अगर आप चाहते है कि आपकी सबसे खूबसूरत चीज है आपको धोखा न दें तो जरा इसका ख्याल रखें।

खूबसूरत आंखे
खूबसूरत आंखे

तो चलिए आपको बताते है किन-किन कारणों से आंखें खराब होती हैं

लगातार जांच करवाते रहें

अगर आप चाहते है आंखो में प्रॉब्लम न होतो लगातार इसकी जांच करवाते रहें। खासकर डायबिटीज वाले पैसेंट जरुर इलाज करवाएं। क्योंकि डायबिटीज का सीधा असर आंखो पर पड़ता है।

कम कमप्यूटर चलाएं

आज के आधुनिक युग लोग सारा-सारा दिन अपने फोन और लैपटॉप कमप्यूटर में व्यस्त रहते हैं। इनकी रोशनी का सही असर आंखो पर पड़ता हैं। इसलिए इनका प्रयोग कुछ संभल करें। साथ ही नियमित तौर पर नींद लें। क्योंकि नहीं सोने से भी आंखो पर बुरा असर पड़ता है।

पोषक तत्व खाएं

विटामिन ए की कमी के कारण आंखों में प्रॉब्लम होती है। इसलिए हमें खाने में पोषक तत्व से भरपूर आहार लेना चाहिए। जैसे हरी साग सब्जी और विटामिन ए से भरपूर दूध मक्खन, गाजर टमाटर, पपीता, अंडे, शुद्ध घी आदि का सेवन करना चाहिए। प्रत्येक दिन 8 से 9 गिलास पानी पीना आंखों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होता है।

नियमित रुप से सफाई करें

अगर आपकी आंखों मे जलन होती है, आंखों में सूजन होती है, पीलापन आना, धुंधला दिखने जैसी समस्याएं होती है। तो अपनी आंखों की बराबर सफाई करें। दिन में कम से कम 3-4 ठंडे पानी से धोखा चाहिए।

जूस पीएं

प्रतिदिन गाजर का जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। सेब के सेवन और उसका जूस पीने से आंखों की ज्योति तेज होती है। इसके साथ ही अगर आप सुबह-सुबह नंगे पैर घास पर चलते हैं तो आपकी आंखें तेज होती है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button