सुझाव

ये हैं कमरख फल के 7 अद्भुत फायदे

खाएँ कमरख और भूल जाएँ ये सभी समस्याएं


कमरख जिसे इंग्लिश मे स्टार फ्रूट बोला जाता है आज हम उसी के फायदे आपको बताने जा रहे हैं। इसे स्टार फ्रूट इसलिए कहा जाता है क्योंकि अगर इसे हॉरिजोंटल साइड से काटा जाये तो इसमें ये स्टार की तरह दीखता है। यह काफी स्वादिष्ट होता है।

बाहर देशों में स्टार फ्रूट के जैम और जेली काफी प्रचलित होते हैं परंतु हमारे देश में इसे कच्चा अधिक खाया जाता है। और दिल्ली की सड़कों पर तो हर कदम पर आपको ये चाट के ठेलों पर देखने को मिलेंगे। शकर्गन्दी की चाट के साथ तो इसका स्वाद गज़ब होता है।

इसे कई देशों में कंबोला भी बोला जाता है। आज हम आपको इसी कमरख के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं जिनके बारे  में आपने शायद कभी सोचा भी नही होगा। और ये फायदे निम्नलिखित हैं :-

  • यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है : इसमें विटामिन C काफी अधिक मात्रा में होता है। जिससे इसकी पोषक तत्वों की मात्रा भी बढ़ती है और इस कारण यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  • रूसी दूर होती है :  अगर आपके बालों में अधिक रूसी होगयी है तो बादाम का तेल लें और उसमें कमरख का रस मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को सिरमें लगायें और आधे घण्टे बाद सिर धो लें। आपकी रूसी खत्म हो जायेगी और बाल अधिक चमकदार हो जायेंगे।
  • ये हैं कमरख फल के 7 अद्भुत फायदे

  • यह भूख बढ़ाता है : कई लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है जिसके कारण वे पतले दुबले रहते हैं और उनका स्वास्थ्य भी गिरता रहता है। अगर किसी को भूख नही लगती तो उसे सुबह उठकर कमरख का एक ग्लास रस चीनी मिलाकर पीना चाहिए। इसका असर 3-4 दिन में ही दिख जायेगा।
  • कमरख का रस हंगोवर में कारगर : कमरख का रस हैंगओवर कम करने में बहुत असरदार होता है। शराब का नशा यदि खत्म करना हो तो कमरख के रस का सेवन कर उसे कम किया जा सकता है। काफी केस में यह पूरी तरह असरदार होता है।
  • शरीर में ऊर्जा और ताजगी : कमरख के फल को यदि रूखा खाया जाये तो वह शरीर को काफी ताज़गी और काम करने के लिए अच्छी खासी ऊर्जा मिल जाती है। इसके यार बेहतर स्वाद के लिए आप इसे काली मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर के साथ भी खा सकते हैं।
  • दाद और खुजली : दाद और खुजली की समस्या जिन्हें भी होती है उन्हें बहुत दुखी करती है। इस समस्या को कमरख हल कर सकता है। कमरख के पेड़ की लकड़ी लीजिये और कुछ पत्ते लीजिये। इसके बाद इन्हें एक साथ पीस लें। इसके बाद इस मिश्रण को दाद की जगह पर लगा लें इससे काफी फायदा होगा।
  • यह माताओं में दूध का प्रसाव बढाता है : कई बार माताओं को यह समस्या होती है कि जिस मात्रा में दूध आना चाहिए उस मात्रा में नही आता जिसमे आना चाहिए। कमरख इसमें भी बहुत कारगर होता है। इसका सेवन किसी भी प्रकार से करें

कमरख के इसके अलावा और भी कई फायदे होते हैं जैसे इसे एंटी-कैंसर फ्रूट कहा जाता है, इससे बच्चो के पेट में होने वाली कीड़ों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है, इससे त्वचा चमकदार बनती और यह शरीर में आयरन या अब्सॉर्प्शन बढाता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button