सामाजिक

फोर्ब्स मैगजीन की अरबपति सूची में 101 भारतीय शामिल

फोर्ब्स मैगजीन की अरबपति सूची में 101 भारतीय शामिल


फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी कर दी है। पहली बार इस सूची में भारत ने 100 का आंकड़ा पूरा किया है। भारत में 100 से भी ज्यादा अरबपति है। जिनमें सबसे शीर्ष पर रिलाइंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी शीर्ष पर है।

मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी

Related : फोर्ब्स की एशियन वूमेन लिस्ट में नीता अम्बानी शीर्ष पर

18 सालों से शीर्ष पर बिल गेट्स

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संपादक बिल गेट्स लगातार चौथे वर्ष शीर्ष पर है। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 220वें स्थान से फिसलकर 540वें स्थान पर चले गए हैं। पहले 10वें स्थान पर कोई भी भारतीय नहीं है। मुकेश अंबानी 33वें पायदान पर है। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई सूची में 101 भारतीय हैं।

सबसे ज्यादा अरबपति अमेरिका में है। यहां 565 अरबपति है। चीन में 319, जर्मनी में 114 अरबपति मौजूद हैं। भारत में 101 अरबपतियों के साथ चौथे नंबर पर आ गया है।

बिल ग्रेटस 23 सालों में 18 साल से लगातार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन हुए हैं। ग्रेट्स की संपत्ति 86 डॉलर है। पिछळे साल इनकी संपत्ति 75 अरब डॉलर है। दूसरे नंबर पर बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफे का स्थान है। उनकी संपत्ति 75.6 अरब डॉलर है। ऐमजॉन के जेफ बेजोस ने अपनी संपत्ति मे 27.6 अरब डॉलर का इजाफा किया है। वह 72,8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए है। उन्होने पहली बार दुनिया के शीर्ष तीन में स्थान बनाया है। इससे पहले वह पांचवें नंबर पर थे।

Related : सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री की फोर्ब्स की लिस्ट में दीपिका ने बनाई जगह

हिंदुजा बंधु भी है सूची में शामिल

फोर्ब्स द्वारा जारी की गई सूची मे दुनिया के विभिन्न देशो में भारतीय मूल के लगभग 20 लोग है। जो फोर्ब्स की सूची में शामिल हुए हैं। इस सूची में बिट्रेन मे बसे भारतीय मूल के हिंदुजा बंधु है। हिंदुजा बंधु 64वें स्थान पर है। इनकी संपत्ति 15.4 डॉलर रही है। इनके साथ ही भारत में जन्में पलोंजी मिस्त्री इस सूची में 77वें स्थान पर है। उनकी संपति 14.3 अरब डॉलर है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button