काम की बात

Sharjeel Imam Bail: दिल्ली दंगे के आरोपी अभी भी रहेंगे जेल में, जानिए क्या है वजह

Sharjeel Imam Bail: शरजील इमाम को मिली बड़ी राहत, साकेत कोर्ट ने दी जमानत

Highlight:

  • जामिया हिंसा मामले में साकेत कोर्ट ने शरजील इमाम को आरोप मुक्त करार दिया।
  • दिल्ली दंगा 2020 की साजिश का केस अभी शरजील इमाम पर चल रहा है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने UAPA लगाया हुआ है।

Sharjeel Imam Bail: जामिया हिंसा मामले में साकेत कोर्ट ने शरजील इमाम को आरोप मुक्त करार दिया। जामिया में 2019 में CAA – NRC कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के दौरान हिंसा फैल गयी थी। जिसमें दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दिल्ली दंगा 2020 की साजिश का केस अभी शरजील इमाम पर चल रहा है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने UAPA लगाया हुआ है। अभी तक इस मामले में शरजील को जमानत नहीं मिली है।

आपको बता दें भड़काऊ बयान देने के मामले में भी शरजील इमाम पर अभी केस चल रहा है। जिसमें शरजील ने भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम को इंडिया से काट देने की बात कही थी। फिलहाल क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। इस मामले में इमाम पर देशद्रोह और UAPA लगाया गया था। इस केस में भी अभी जमानत नहीं मिली है। इसलिए शरजील इमाम अभी जेल से बाहर नहीं आ सकता है।

जामिया हिंसा के एक मामले में आसिफ इकबाल तन्हा को भी बरी कर दिया गया। आसिफ ने कहा कि जज ने हम सभी 13 स्टूडें को साकेत कोर्ट ने आरोप मुक्त कर दिया है। जज ने कहा कि पुलिस की तरफ से जो भी आरोप लगाए गए है वो सभी बेबुनियाद है। बता दें इस मामले में पुख्ता सबूत नहीं है।

बता दें दिल्‍ली पुलिस ने मोहम्‍मद इलयास के खिलाफ 21 अप्रैल, 2020 को चार्जशीट दायर की थी। 11 अन्‍य आरोपियों के खिलाफ एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल हुई। मामले में तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट 1 फरवरी, 2023 को फाइल की गई। अभियोजन पक्ष ने यह साबित करना चाहा कि गवाहों ने कुछ तस्वीरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। वहीं जज ने कहा कि दिल्‍ली पुलिस नए सबूत पेश करने में विफल रही।

Read more: Supreme Court Collegium: जजों के ट्रांसफर को लेकर SC ने लगाई केंद्र को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि यह मामला जामिया मिलिया इस्‍लामिया में दिसंबर 2019 में हुई हिंसा से जुड़ा है। एफआईआर में दंगा और गैरकानूनी प्रदर्शन की धाराएं लगाई गई थीं। इस मामले में बरी होने के बावजूद शरजीम इमाम अभी जेल में ही रहेंगे। उनके खिलाफ 2020 के उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली दंगों से जुड़े मामलों में भी कई FIRs दर्ज हैं। इन्‍हीं दंगों की साजिश से जुड़े मामलों में स्‍पेशल केस ने तन्‍हा और जरगर को भी आरोपी बनाया है।

आपको बता दें इमाम तीन साल से तिहाड़ जेल में बंद है। बयान का वीडियो सामने आने के बाद शरजील इमाम चर्चा में आ गया था। इसके बाद उसे नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन से जुड़े कई मामलों में आरोपी बनाया गया। शरजील को जनवरी, 2020 में भड़काऊ भाषण और देशद्रोह से जुड़े एक और मामले में बिहार से गिरफ्तार किया गया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button