लाइफस्टाइल

Shani Jayanti : कैसे करे शनिदेव को खुश, इन कामों से पा सकते है उनका आशीर्वाद!

Shani Jayanti : शनि जयंती इन कामों को बिल्कुल न करें, आ सकती है जीवन में कठिनाइयाँ


Highlights

  • आज शनि जयंती है।
  •  शनि देव का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है।

ऐसी मान्यता है कि  शनि देव की पूजा से न ही सिर्फ मुश्किलें आसान होती हैं बल्कि शनि देव सफलता की भी राह दिखाते हैं।

Shani Jayanti : आज शनि जयंती है। शनि देव का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि  शनि देव की पूजा से न ही सिर्फ मुश्किलें आसान होती हैं बल्कि शनि देव सफलता की भी राह दिखाते हैं।

शनि देव की उपासना का बहुत महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि शनि देव को खुश करना बहुत मुश्किल है। इसके अलावा कई ऐसे काम हैं जो शनि जयंती के दिन नहीं करनी चाहिए। शनि देव इन कामों के करने से नाराज़ हो जाते हैं जिससे आपको आगे जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

आइये आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन से काम हैं जो आपको शनि जयंती के दिन बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

लेकिन उससे पहले एक नज़र डाल लेते हैं आज के इस दिन पर।

शनि जयंती का महत्व

हिंदू धर्म में नवग्रहों की पूजा की जाती है जिसमें शनि भी एक ग्रह हैं। बता दें कि इन नौ ग्रहों में से शनि देव का ख़ास महत्व है। शनि देव की उपासना से भक्त के सारे कष्ट दूर होते हैं। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। कहते हैं शनि देव उस भक्त की भक्ति मानते हैं जो सदैव सत्य और न्याय के मार्ग पर चलता है। शनि देव की पूजा से कई सारे अशुभ तत्व रास्ते से दूर चले जाते हैं।

शनि देव दिलाते हैं न्याय

हिंदू मान्यता कहती है कि शनि देव न्याय के देव हैं। पौराणिक ग्रन्थों में यह वर्णित है कि शनि देव भगवान सूर्य तथा उनकी पत्नी छाया के संतान हैं। नवग्रहों में से शनि देव को सबसे क्रूर माना जाता है। लेकिन शनि देव न्याय और कर्म के मार्गदर्शक के रूप में भी बहुत प्रसिद्ध हैं। यदि आप किसी का बुरा नहीं सोच रहे हैं या किसी पर कोई अत्याचार नहीं कर रहे हैं तो शनि देव आपका कभी बुरा नहीं करेंगे। शनि देव कर्म के भी देवता हैं। वह इंसान के उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।

Read more: Healthy Breakfast Ideas: वर्किंग वुमन सुबह फटाफट बना सकती हेल्दी ब्रेकफास्ट बिना ऑफिस के लिए ‘Late’ हुए!

इसती बार की शनि जयंती है ख़ास

आज यानी की सोमवार को अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री तीनों पर्व एक साथ हैं। आज जहाँ एक ओर महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं वही शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लोग शनि के लिए व्रत रख रहे हैं। दरअसल आज के दिन यानी ज्येष्ठ शुक्ल अमावस्या तिथि पर शनिदेव का जन्म हुआ था और यही वजह है कि आज के दिन शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। शनिदेव अपने भक्तों को उनके कर्म के हिसाब से फल देते हैं।

शनि जयंती पर न करें ये काम

शनि जयंती के दिन गहने , जेवर या किसी भी तरह के आभूषण खरीद कर किसी को उपहार न दें, खासकर के चांदी के आभूषण देने से बचें।  ऐसा करने से बहुत बड़े कर्ज में पड़ सकते हैं। शनि जयंती पर इस तरह के गिफ्ट किसी को देने से बचें।

शनि जयंती के दिन दान करना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन तांबे के बर्तन दान करने से बचें। ऐसा करने से आपको बिजनेस में घाटा का सामना करना पड़ सकता है।\

Read More- Self Love is not Selfishness: खुद से प्यार करना, अपनी इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करना, अगर ये सेल्फ लव है तो, सेलफिशनेस क्या है ?

अगर आप अपने प्रियजनों को कीमती उपहार देने में यकीन रखते हैं तो ऐसा अवश्य करें लेकिन शनि जयंती पर सफेद मोती देने से बचें। ऐसे करना आपके लिए दुर्घटना का सबब बन सकता है।

शनि जयंती के दिन सफेद कपड़े भी किसी को गिफ्ट न करें इससे आपके परिवार में कलह बढ़ सकता है।

शनि  जयंती के दिन  दूसरों के जूते – चप्पल उपयोग न करें।

शनि जयंती के दिन किसी को परफ्यूम देने से भी बचें। परफ्यूम गिफ्ट करने से रोग ग्रस्त होने की संभावना हो सकती है।

वैसे तो झूठ बोलकर कभी किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। लेकिन शनि जयंती के दिन इस बात का आप विशेष ध्यान रखें कि आप झूठ बिल्कुल न बोलें। शनि कर्मों के देवता कहे जाते हैं। वह आपको इसका बुरा परिणाम दे सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button