भारत

शक्तिमान की मूर्ति के अनावरण मना करने के बाद, रातो-रात हटाई गई मूर्ति

मृत घोड़े शक्तिमान से एक बार फिर उत्तराकंड में सियासी माहौल गर्मा रहा है। जी हां, जहां कल विधानसभा तिराहे में शक्तिमान की मूर्ति स्थापित की गई थी, बस मुख्यमंत्री ने ऐन वक्त पर इस मूर्ति का अनावरण करने से मना कर दिया। उनके इस इंकार ने सभी हैरान कर दिया।

शक्तिमान की मूर्ति के अनावरण मना करने के बाद, रातो-रात हटाई गई मूर्ति

यही नही आज सुबह देखा गया कि रातों-रात शक्तिमान की मूर्ति को हटा लिया गया है। ऐसा क्यों किया गया यह किसी की समझ में नही आ रहा।

वहीं खबरों की माने तो मुख्यमंत्री हरिश रावत को ज्योतिषियों ने शक्तिमान की इस प्रतिमा को हटाने का सुझाव दिया था, जिसके बाद ही यह फैसला लिया।

गौरतलब है कि सोमवार को इस समारोह में पुलिस दीक्षांत परेड के बाद हरिश रावत ने मूर्ति का अनावरण करने से मना कर दिया था और परेड छोड़कर चले गए थे।

Back to top button