विदेश

रूस ने किया भारत के द्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन

रूस ने किया भारत के द्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन


भारत को रूस का समर्थन

रूस ने किया भारत के द्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन :-पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में घुसकर आंतकवादियों के ठिकाने को तबाह करने की भारतीय सैनिकों के द्वारा की गई कार्रवाई को रूस देश ने खुलकर समर्थन किया है। भारत का समर्थन करते हुए , रूस के राजदूत एलेक्‍जेंडर एम कदाकिन ने कहा है, कि रूस  देश भारत  के सर्जिकल स्‍ट्राइक का स्‍वागत करता है, क्‍योकि हर देश को अपनी हिफाजत करने का अधिकार है।  दरअसल, रूस देश ने कुछ दिनों पहले ही पाकिस्‍तान को यह कहा था, कि वह अपनी जमीन से आंतकवादी समूहों की गतिविधियां रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

रूस ने किया भारत के द्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन
भारत में रूस के राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन

अमेरिका की अपील

अमेरिका ने भारत और पाकिस्‍तान के बीच शांति बनाने की अपील है। दरअसल, भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने  दोनो पड़ोसी देशों को शांति और संयम बरतने की अपील की है। अमेरिका की विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता एलिजाबोथ टूडो ने कहा है, कि हम दोनो देशों से शांति और संयम बनाये रखने का आग्रह करते  है। साथ ही कहा है, कि हमारा मानना है कि संवाद कायम रखना इस तनाव को कम करने के लिए जरूरी है।

यहाँ पढ़ें : दुर्गापूजा: बंगाल के लोगों में पूजा की इतनी खुशी होती है जैसे घर में शादी…

एक बार फिर संघर्ष विराम उल्‍लंघन

भारत पर पाकिस्‍तानी सैन्‍य बलों ने हमलों को तेज करते हुए राजौरी जिले में नौशेरा सेक्‍टर के तीन इलाकों में गोलीबारी और मोर्टार  दागकर आज एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्‍लंघन किया है। इस संघर्ष विराम उल्‍लंघन की जानकारी देते हुए, रक्षा प्रवक्‍ता कर्नल मनीष मेहता ने बताया है, कि सुबह पांच बजकर 15 मिनट से बिना किसी उकसावे  के गोलीबारी की है।

बारामूला में हमला

दो अक्‍टूबर की रात करीबन साढ़े दस बजे पाकिस्‍तान और भारत के बीच कश्‍मीर के बारामूला में जबरदस्‍त फायरिंग हुई। जिसमें बीएसएफ का एक जवान श‍हीद हो गया।

रूस ने किया भारत के द्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन
भारतीय सैनिक

सर्जिकल स्‍ट्राइक

28 और 29 सिंतबर की देर रात भारत ने पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में सर्जिकल स्‍ट्राइक  किया। जिसमें आंतकवादियों के छः ठिकानों को निशाना बनाया, साथ ही 38 से ज्‍यादा आंतकवादियों को मार गिराया। ये सर्जिकल स्‍ट्राइक 28 और 29  की  देर रात साढ़े बाहर बजे से सुबह चार बजे तक चला।

उरी हमला

18 सिंतबर को  उरी मे भारतीय सैनिकों पर हमला  किया गया।जिसमें 19 जवान शहीद हो गए।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button