भारत

आतंकियों को खत्म करना है तो रणनीति बनाना जरुरी है

आतंकियों को खत्म करना है तो रणनीति बनाना जरुरी है


आतंकियों को खत्म करना है तो रणनीति बनाना जरुरी है:- भारतीय पैरा कमांडो द्वारा सार्जिकल ऑपरेशन किए जाने के बाद अब भारतीय सेना ने फैसला कर लिया है कि वह पीओके में छिपे आंतकियों को खात्मा करके ही सांस लेगी।

छह महीने का अभियान चलना होगा

भारतीय सेना ने आतंकियों को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार से छह महीने का समय मांगा है। सशस्त्र बलों ने सरकार से कहा है कि लगातार छह महीने तक अभियान चलाने पर ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आंतकी ढांचे को ठीक-ठाक तरीके से तबाह किया जा सकता है।

साथ ही कहा है कि एक सर्जिकल ऑपरेशन से आतंकियों का कुछ नहीं होगा इसके लिए हमें एक अभियान चलाना है जिससे कि आतंकियों को कमजोर किया जा सके।

सेना का वरिष्ठ आधिकारियों का कहना है ‘एलओसी में छोटे-छोटे अभियानों से आतंकी डरने वाले नहीं है। अगर इनकी कमर पूरी तरह से तोड़नी है तो हमें कोई बड़ा ठोस कदम उठाना होगा। इसके लिए नीति बनाने की जरुरत होगी।’

आतंकियों को खत्म करना है तो रणनीति बनाना 
जरुरी है
भारतीय सेना

यहाँ पढ़ें : रूस ने किया भारत के द्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन

आधिकारियों ने साथ ही कहा है कि कश्मीर के इन मुश्किल हालातों में सरकार को बॉर्डर के दूसरे हिस्सों पर भी खासा ध्यान देना होगा। जिससे कि वह कश्मीर की बजाय देश के किसी दूसरे हिस्से में हमला न कर दे। साथ ही कश्मीर प भी विशेष ध्यान देना होगा।

लॉन्च पैड्स बनाए जा सकते है

एक उच्च आधिकारी ने कहा है कि पीओके में आंतकियों के लॉन्च पैड्स को निशाना बनाने की जरुरत है। भारतीय सेना का मानना है कि सर्जिकल ऑपरेशन के बाद से ही आंतकियों में बदले की भावना और भी ज्यादा बढ़ है। वह भारत से बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। जिसके लिए पीओके में लॉन्च पैड्स बनाए जाएंगे जिन्हें खत्म करने की जरुरत है।

आपको बता दें उरी हमले के बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल ऑपरेशन किया था। जिस ऑपरेशन के भारतीय जवानों ने 38 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। इस ऑपरेशन के बाद आंतकी पीओके को छोड़कर भाग गए।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button