धार्मिक

Vastu Tips For Money Plant: क्या मनी प्लांट को चोरी करके लगाना चाहिए? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र, पौधा लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Vastu Tips For Money Plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगे कुछ पौधों को सुख-समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इन्हीं पौधों में से मनी प्लांट एक है। ये एक ऐसा पौधा है जो अधिकतर घरों में लगा होता है। मनी प्लांट को लोग ज्यादातर घर या ऑफिस में लगाते हैं। पौधे न केवल आपके घर को सुशोभित करते हैं बल्कि लगाने में भी आसान होते हैं।

Vastu Tips For Money Plant: कभी भी जमीन में न लगाएं मनी प्लांट, माता लक्ष्मी हो जाएंगी रुष्ट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगे कुछ पौधों को सुख-समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इन्हीं पौधों में से मनी प्लांट एक है। ये एक ऐसा पौधा है जो अधिकतर घरों में लगा होता है। मनी प्लांट को लोग ज्यादातर घर या ऑफिस में लगाते हैं। पौधे न केवल आपके घर को सुशोभित करते हैं बल्कि लगाने में भी आसान होते हैं। इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। Vastu Tips For Money Plant इसे आप किसी भी बोतल या गमले में रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार, वृक्षारोपण आपके घर में समृद्धि बनाए रखने में मदद करता है। मनी प्लांट को लेकर लोगों के बीच कई भ्रांतिया फैली हुई हैं जैसे कि चोरी का मनी प्लांट लगाना शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट रखना समृद्धि और प्रचुरता प्राप्त करने में सहायक होता है। आइए जानते हैं मनी प्लांट लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मनी प्लांट चोरी करके लगाना शुभ या अशुभ Vastu Tips For Money Plant

ज्यादातर लोग ये मानते हैं कि अगर हम मनी प्लांट को चोरी करके लगाएंगे तो घर में बरकत आएगी। ऐसे में लोग मनी प्लांट की चोरी करने में कतराते भी नहीं हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा आपको इस तरह से दूसरे के घर से लाना चाहिए कि कोई आपको इस पौधे या इसकी टहनी को लाते देखे ना। कहा जाता है कि, मनी प्लांट की एक टहनी अगर आप किसी के घर से लाते हैं तो इससे नुकसान किसी का नहीं होता, इस टहनी को लेकर घर में एक गमले में इस पौधे को आप उगा सकते हैं। माना जाता है कि, इससे घर में बरकत आती है। Vastu Tips For Money Plant लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट को चोरी करना अच्छा नहीं होता। अगर आप मनी प्लांट को चोरी करते हैं इससे सकारात्मक की जगह में नकारात्मक प्रभाव आपको देखने को मिल सकते हैं। ऐसा करने से धन लाभ की जगह हानि हो सकती है और भाग्य भी आपसे रूठ सकता है इसलिए गलती से भी आपको मनी प्लांट चोरी करके नहीं लगाना चाहिए।

Read More:- Plants Vastu Tips: घर पर ग्रहों के अनुसार लगाएं ये पौधे, मां लक्ष्मी का होगा वास, दूर हो जाएंगी सारी परेशानियां

जमीन में न लगाएं मनी प्लांट Vastu Tips For Money Plant

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आमतौर पर जमीन में कोई भी पौधा लगाने से उसकी वृद्धि तेजी से होती है। क्योंकि जमीन से उसे हर तरह के पोषक तत्व मिल जाता है। लेकिन मनी प्लांट को जमीन में लगाने के बजाय गमले में लगाना चाहिए। जमीन में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कई लोगों के घर मनी प्लांट इतना ज्यादा बड़ा हो जाता है कि जमीन में भी छूने लगता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बेल को जमीन से बिल्कुल नहीं छूना नहीं चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है। इसके साथ ही मनी प्लांट का संबंध माता लक्ष्मी से होता है। ऐसे में जमीन में छूने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है।

मनी प्लांट को खरीदना या उपहार में लेना शुभ Vastu Tips For Money Plant

मनी प्लांट को खरीदना या उपहार में लेना वास्तु में सही माना गया है। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है। इसलिए अगर आपको अगली बार कोई ये कहे कि मनी प्लांट जब आप चोरी करेंगे लगाएंगे तभी शुभ परिणाम देगा तो आपको, चोरी करने की गलती नहीं करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में हर दिशा का अपना अलग महत्व बताया गया है। मनी प्लांट को रखने के लिए भी घर में एक निश्चित स्थान आपको बनाना चाहिए। इस पौधे को आप उत्तर या पूर्व दिशा में स्थापित करके शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। सही दिशा में मनी प्लांट को लगाने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

इन बातों का रखें ध्यान Vastu Tips For Money Plant

  • अगर आपने घर में मनी प्लांट लगाया है तो आपको नियमित रूप से उसकी देखभाल करनी चाहिए। समय-समय पर खाद-पानी आपको देते रहना चाहिए।
  • मनी प्लांट के पास आपको शुद्धता बनाए रखनी चाहिए। गलती से भी जूते-चप्पल या कबाड़ मनी प्लांट के पास न रखें।
  • घर में ऐसी जगह पर मनी प्लांट को रखें जहां धूप और हवा का प्रवाह हो।
  • कभी भी मनी प्लांट को जमीन में लगाने की गलती न करें, वास्तु में इसे सही नहीं माना गया है। मनी प्लांट को हमेशा गमले में ही लगाएं।

घर में लगाएं हरी पत्तियों वाले मनी प्लांट Vastu Tips For Money Plant

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस मनी प्लांट की पत्तियां गहरे हरे रंग की होती है, वह मनी प्लांट धन लाभ देता है। इसके अलावा जिस मनी प्लांट की पत्तियां हल्के हरे रंग की होती हैं और उसमे सफेद चकते होते हैं, ऐसा मनी प्लांट धन आगमन में बाधा पैदा कर सकता है। वास्तु शास्त्र मानता है कि घर में सदैव उस मनी प्लांट को लगाना चाहिए, जो पूरी तरह से पनप चुका होता है। जिसकी लताएं फैली हुई होती हैं। ऐसा मनी प्लांट घर में माता लक्ष्मी की स्थिरता को दर्शाता है। ऐसा मनी प्लांट घर में धन आगमन को बाधित करने वाले दोषों को भी दूर करता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button