धार्मिक

Vastu Tips: कॉर्नर साइड में है आपका मकान तो हो सकता है वास्तु दोष, बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें इसके असरदार उपाय

Vastu Tips: वास्तु दोष सिर्फ आर्थिक ही नहीं शारीरिक दिक्कतों का भी कारण बन सकता है। बता दें कि जीवन में सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का सही से पालन नहीं किया जाए तो लंबे समय तक आपको परेशानियां तंग कर सकती हैं या फिर बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं।ंं

Vastu Tips: सही नहीं होते कॉर्नर वाले मकान, कर सकते हैं ये उपाय

वास्तु दोष सिर्फ आर्थिक ही नहीं शारीरिक दिक्कतों का भी कारण बन सकता है। बता दें कि जीवन में सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का सही से पालन नहीं किया जाए तो लंबे समय तक आपको परेशानियां तंग कर सकती हैं या फिर बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं। देखा जाए तो वास्तु दोष (Vastu dosh) के कारण खासतौर पर लोगों को धन हानि, मानसिक प्रताड़ना और अशांति का सामना करना पड़ता है। Vastu Tips इसमें आपको खास ध्यान देने की जरूरत है कि आप जब भी घर खरीदें तो कॉर्नर वाला घर लेने से बचें। आज हम आपको कॉर्नर वाले घर से जुड़े वास्तु दोषों के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि इनसे जुड़े उपायों को करके इनसे काफी हद तक छुटकारा भी पाया जा सकता है। कहीं आपका मकान भी कॉर्नर वाला तो नहीं है, अगर हैं तो ये जानकारियां आपके काफी काम आने वाली हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

सही नहीं होते ये मकान Vastu Tips

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कार्नर वाला घर खरीदने से व्यक्ति की जीवन की समस्याएं बढ़ने लगती हैं, क्योंकि ऐसे घर को केतु का घर माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में केतु ग्रह को एक क्रूर ग्रह माना गया है। वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर दो सड़के वी (V) शेप में मकान की तरफ आ रही हों, तो यह भी शुभ नहीं माना जाता। इसके साथ ही सड़क के दाई ओर मौजूद एल (L) शेप वाला मकान भी शुभ परिणाम नहीं देता है।

बढ़ जाती हैं जीवन की समस्याएं Vastu Tips

कार्नर वाले घर में रहने से व्यक्ति के जीवन की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इससे व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है। साथ ही इस मकान में रहने वाले सदस्यों को धनहानि, परिवार में लड़ाई-झगड़े आदि होने लगते हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र में माना गया है कि ऐसे घर में नकारात्मकता का प्रवेश जल्दी होता है। वास्तु के मुताबिक अगर सड़क दाएं ओर से घर की तरफ आए तो महिलाओं को और बाएं तरफ से आए तो घर के पुरुषों को परेशानियां होती हैं।

Read More:- Nag Panchami 2024: इस साल कब मनाई जाएगी नाग पंचमी? एक क्लिक में जानें तिथि और शुभ मुहूर्त, ये हैं त्योहार से जुड़ीं मान्यताएं

कर सकते हैं ये उपाय Vastu Tips

यदि आप भी कॉर्नर वाले घर में रह रहे हैं, तो इससे बुरे परिणामों से बचने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। अगर आप एल (L) शेप के मकान में रहते हैं, तो इसके लिए मुख्य द्वार को घर के मध्य में न बनाकर एक कोने में बनाना चाहिए। वहीं अगर आप वी (V) शेप के मकान में रहते हैं, तो इसके लिए रोड साइड वाले दरवाजे पर छोटे-छोटे पेड़-पौधे लगाने चाहिए। अगर आपके घर में दो दरवाजे हैं, तो दोनों को एक साथ न खोलें।

We’re now on WhatsApp. Click to join

उपाय नंबर दो Vastu Tips

यदि कोई मकान अर्धचन्द्राकार घेरे में हो तो, ऐसी स्थिति अशुभ फल देने वाली होती है। ऐसे घर में रहने वाले व्यक्तियों को आर्थिक विषमताओं एंव पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दोष से बचने के लिए छोटी झाड़ियां मुख्यद्वार और अर्धचन्द्राकार के मध्य में लगाने से शुभ फल मिलने लगते हैं। दो राजमार्ग वी शेप, में यदि मकान की ओर आते हों तो यह स्थिति अशुभकारी परिणाम देने वाली होती है।

उपाय नंबर तीन Vastu Tips

इस मकान में रहने वाले पुरुष एवं स्त्रियां बीमार रहती हैं तथा कैरियर की दिशा में भटकाव की स्थिति बनी रहती है। इसके बचाव के लिए घर के मुख्यद्वार को राजमार्ग से बचाकर एक कोने में बनायें। रोड साइड वाले दरवाजे पर छोटी चहारदीवारी बनायें या छोटे-छोटे पौंधो व झाडि़यों का घेरा बनाना भी लाभकारी प्रतीत होता है। घर में यदि दो दरवाजे हो तो दोनों को एक साथ न खोलें। एक खोले तो एक बन्द रखें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button