धार्मिक

Vaishakh Purnima 2024: मई में इस दिन पड़ रहा वैशाख पूर्णिमा, घर लाएं ये चीजें, जिंदगी भर बने रहेंगे धनवान, जानें किन बातों को न करें अनदेखा

Vaishakh Purnima 2024: हिंदू परंपराओं में वैशाख पूर्णिमा का दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन दान-पुण्य और धार्मिक कार्य करने से साधक को विशेष लाभ प्राप्त होता है। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि वैशाख पूर्णिमा के ही दिन भगवान विष्णु ने अपना नया अवतार महात्मा बुद्ध के रूप में लिया था।

Vaishakh Purnima 2024: ये है वैशाख पूर्णिमा पर स्नान-दान का समय, भूल से भी न करें ये काम

हिंदू परंपराओं में वैशाख पूर्णिमा का दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन दान-पुण्य और धार्मिक कार्य करने से साधक को विशेष लाभ प्राप्त होता है। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि वैशाख पूर्णिमा के ही दिन भगवान विष्णु ने अपना नया अवतार महात्मा बुद्ध के रूप में लिया था। इस दिन को बौद्ध धर्म के अनुयाई त्योहार के रूप में मनाते हैं। मान्यताओं के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन कुछ खास वस्तुओं को घर में लाना बेहद बहुत शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 22 मई को संध्या 5 बजकर 42 मिनट से होने जा रही है। Vaishakh Purnima 2024

वहीं पूर्णिमा तिथि का समापन अगले दिन यानी 23 मई को 6 बजकर 42 मिनट तक रहने वाला है। उदया तिथि के अनुसार पूर्णिमा तिथि का व्रत 23 मई को ही रखा जाएगा। ऐसा कहा जाता है, जो जातक इस दिन का व्रत करते हैं, उनकी मनचाही इच्छाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि वैशाख पूर्णिमा के पूजा के नियम क्या है, इस दिन आपको घर में क्या लाना चाहिए, साथ ही किन चीजों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से-

वैशाख पूर्णिमा 2024 स्नान-दान का समय Vaishakh Purnima 2024

वैशाख पूर्णिमा पर स्नान दान का समय ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही प्रारंभ हो जाता है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 4 मिनट से शुरू हो रहा है जो 4 बजकर 45 मिनट सुबह तक रहेगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा या फिर अपने आस पास की पवित्र नदी में स्नान कर दान पुण्य अवश्य करें, इससे लाभ की प्राप्ति होती है।

चंद्रोदय समय Vaishakh Purnima 2024

साल 2024 में वैशाख माह की पूर्णिमा 23 मई 2024, गुरुवार के दिन पड़ेगी। वैशाख पूर्णिमा 22 मई को शाम 06 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 23 मई को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। चंद्रोदय का समय – शाम 07 बजकर 12 मिनट पर है।

Read More:- Lord Shiv Puja: सोमवार के दिन इस खास विधि से करें भगवान भोलेनाथ की पूजा, जीवनभर बरसेगी कृपा, जानें किन चीजों का करें दान

सर्वार्थ सिद्धि योग में वैशाख पूर्णिमा Vaishakh Purnima 2024

इस बार की वैशाख पूर्णिमा सर्वार्थ सिद्धि योग में है। उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 09 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर अलगे दिन 24 मई को सुबह 05 बजकर 26 मिनट तक है। उस दिन परिघ योग सुबह से दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक है और उसके बाद से शिव योग है।

वैशाख पूर्णिमा 2024 पूजा विधि Vaishakh Purnima 2024

वैशाख पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पूजन के बाद ब्राह्मण को पानी से भरा घड़ा और पकवान आदि का दान करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन दान करने से गौदान के समान फल मिलता है। ब्राह्मण को भोजन कराने के बाद ही भोजन करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन शक्कर और तिल का दान करने से पाप नष्ट हो जाते हैं। वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को पूजा-उपासना के लिए काफी महत्वपूर्ण मन जाता है।

वैशाख पूर्णिमा पर इन बातों का रखें ध्यान Vaishakh Purnima 2024

  • इस पवित्र दिन गंगा स्नान करना बेहद महत्वपूर्ण माना है, कहा जाता है कि गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के पिछले और वर्तमान दोनों जन्मों के पाप धुल जाते हैं।
  • इस दिन चंद्र देव, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
  • इस तिथि पर चंद्रमा को अर्घ्य देना बहुत अच्छा माना जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि इस तिथि पर पूजा, स्नान, दान करने से घर में खुशियों का आगमन होता है।
  • इस दिन झूठ, गाली-गलौज, ईर्ष्या और लालच का त्याग करना चाहिए।
  • इस दिन भगवद गीता और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ माना जाता है।
  • इस दिन शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए।
  • इस दिन धार्मिक कार्यों को ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।
  • इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए।
  • पूर्णिमा के दिन जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद करने से बचना चाहिए।
  • इस दिन जुए में शामिल होना अशुभ माना जाता है।
  • इस दिन मां का अपमान करने से जीवन में अशुभता आती है।
  • वैशाख पूर्णिमा के दिन विशेष ध्यान रखें कि तुलसी के पत्र न तोड़ें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

वैशाख पूर्णिमा पर घर लाएं ये चीजें

श्रीयंत्र Vaishakh Purnima 2024

ऐसी मान्यता है वैशाख पूर्णिमा के दिन घर में श्रीयंत्र लाना बेहद कल्याणकारी माना जाता है। ऐसे में इस दिन श्री यंत्र घर अवश्य लाएं। इसके बाद उसकी विधि पूर्वक पूजा करें। फिर अपनी तिजोरी व घर के मंदिर में उसे स्थापित करें। इस उपाय को करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही आय के नए स्रोत खुलते हैं।

पीतल का हाथी Vaishakh Purnima 2024

बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीतल के हाथी को घर लाना बहुत शुभ माना गया है। मान्यता है कि यदि बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीतल के हाथी को घर लेकर आया जाए तो इससे घर की दरिद्रता मिटती है। परिवार में सुख शांति के साथ धन वैभव बना रहता है।

सोने व चांदी के सिक्के Vaishakh Purnima 2024

वैशाख पूर्णिमा के दिन घर में सोने या चांदी के सिक्के लाने चाहिए। क्योंकि यह बहुत शुभ माने जाते हैं। इन सिक्कों की पूजा करके उसे अपनी तिजोरी में रखना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं उनके घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button