धार्मिक

Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2024: इस साल बेहद दुर्लभ संयोग में पड़ रहा मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, लड्डू गोपाल को ऐसे करें प्रसन्न, जानें पूजा विधि

Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2024: हर महीने मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन मनाई जाती है। इस अवसर पर लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत करने का भी विधान है। पूजा के दौरान माखन मिश्री का भोग कान्हा जी को लगाया जाता है। माखन मिश्री का भोग लगाने से भगवान कृष्ण को प्रसन्न किया जा सकता है।

Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2024: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

सनातन धर्म में हर व्रत व त्योहार का अपना विशेष महत्व है। इन सभी व्रत त्योहार की पूजा विधि व महत्व अलग-अलग है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन मनाई जाती है। इस अवसर पर लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत करने का भी विधान है। पूजा के दौरान माखन मिश्री का भोग कान्हा जी को लगाया जाता है। माखन मिश्री का भोग लगाने से भगवान कृष्ण को प्रसन्न किया जा सकता है। माना जाता है कि मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा अर्चना करने से भगवान कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन उपवास करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कृष्ण प्रेमी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा करने से भक्त को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

इस बार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 1 मई दिन बुधवार को पड़ रही है। इस विशेष तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इससे भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनचाही मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। जो व्यक्ति पहली बार व्रत रख रहे हैं, वे कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा करने की आसान विधि जान लें। कहा जाता है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने से लोगों के सभी पापों का नाश होता है। सभी की मन की मुरादें पूरी होती हैं। इस दिन बाल गोपाल की पूजा करने से लोगों को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। इस व्रत से श्रद्धालुओं को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। (Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2024)

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की शुभ मुहूर्त (Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2024)

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की अष्टमी तिथि 01 मई 2024 दिन बुधवार को सुबह 05 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी और 02 मई 2024 दिन गुरुवार को सुबह 04 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 05.40 से लेकर 08.59 तक रहेगा।

Read More:- Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त, इसी दिन देवी गंगा का हुआ था पुनर्जन्म

ऐसे करें भगवान कृष्ण की पूजा (Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2024)

  • मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर यानी कि एक मई को सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं।
  • सूर्योदय के समय साफ कपड़े पहनकर ही सूर्यदेव को अर्ध्य देकर व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद घर के मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।
  • पूजा करने के दौरान पूजा वाली जगह पर पीले रंग का वस्त्र बिछाकर भगवान श्रीकृष्ण और श्रीजी की मूर्ति स्थापित करें।
  • भगवान कृष्ण को फूल चढ़ाने के साथ माखन, मिश्री के साथ तुलसी दल का भोग लगाएं।
  • इसके बाद श्री श्रीकृष्ण के समक्ष घी का दीप जलाएं। साथ ही पूजा के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण जन्म कथा पढ़ें या सुनें।
  • पूजा करने के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें और भोग लगाकर लोगों को प्रसाद बांटें।

राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप (Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2024)

  • मेष राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए ‘ऊं गोविंदाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • वृषभ राशि वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा के समय ‘ऊं अनंताय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • मिथुन राशि के लोग भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु ‘ऊं अच्युताय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • कर्क राशि के जातक पूजा के समय ‘ऊं माधवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • सिंह राशि के जातक मनोहर जी की कृपा पाने के लिए ‘ऊं वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • कन्या राशि वाले श्रीकृष्ण जनमोत्स्व पर पूजा के दौरान ‘ऊं आदित्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • तुला राशि वाले भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु ‘ऊं बलभद्रप्रियनुजाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक श्रीकृष्ण जी को प्रसन्न करने हेतु ‘ऊं सच्चिदानन्दविग्रहाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • धनु राशि के जातक जन्माष्टमी पर मधुसूदन की कृपा पाने हेतु ‘ऊं मधुराकृतये नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • मकर राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने हेतु ‘ऊं गोपगोपीश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • कुंभ राशि के जातक बाल गोपाल श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए ‘ऊं गोपालाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • मीन राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु ‘ऊं जगन्नाथाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ऐसे करें लड्डू गोपाल को प्रसन्न (Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2024)

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को खुश करने के लिए उनको मोरपंख चढ़ाएं। मानयता है इससे घर में सुख शांति का वास होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए इस दिन माखन मिश्री का भोग लगाएं और फिर इसे छोटे-छोटे बच्चों में बांट दें। इससे धन में बढ़ोत्तरी होती है, संतान सुख की कामना पूरी होती है। इसके साथ ही भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी चढ़ाएं। पान के पत्ते के साथ खीर का भोग लगाएं।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा शुभ संयोग (Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2024)

इस साल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। जो पूरे दिनभर रहेगा। इसका समापन शाम 08 बजकर 02 मिनट पर होगा। इसके बाद शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है। शुक्ल योग 02 मई की शाम 05 बजकर 19 मिनट तक है। इस दिन शिव वास सुबह 05 बजकर 46 मिनट से लेकर अगले दिन 02 मई को सुबह 04 बजकर 01 मिनट तक है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button