लाइफस्टाइल

Workout Tips: गर्मियों में वर्कआउट करते हैं तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी, चूक गए तो हो सकती है बड़ी परेशानी

Workout Tips: गर्मी के मौसम में कुछ लोगों को एक्सरसाइज करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बढ़ते तापमान का असर हमारे शरीर पर भी पड़ने लगता है। थोड़ा भी वर्कआउट करो तो पसीना ज्यादा आता है। इससे स्किन प्रॉब्लम्स भी होने लगती है।

Workout Tips: वर्कआउट के बाद नहाना है जरूरी, वरना हो सकती है स्किन एलर्जी

गर्मी के मौसम में कुछ लोगों को एक्सरसाइज करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बढ़ते तापमान का असर हमारे शरीर पर भी पड़ने लगता है। थोड़ा भी वर्कआउट करो तो पसीना ज्यादा आता है। इससे स्किन प्रॉब्लम्स भी होने लगती है। गर्मियों में एक्सरसाइज करते समय सांस फूलना या डिहाइड्रेशन होना भी आम समस्या है। लेकिन इसके कारण कई लोगों को चक्कर आने या थकावट रहने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। जरूरी है कि गर्मियों में वर्कआउट करते हुए कुछ खास चीजों का ध्यान रखा जाए। तो आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि गर्मियों में वर्कआउट के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है-

वॉर्म अप करना है जरूरी

वर्कआउट शुरू करने से पहले वॉर्म करने के स्टेप को अवॉइड न करें। बॉडी प्रॉपर वॉर्मअप नहीं होगी तो फटीग आसानी से होगा। इसकी वजह से मसल्स में क्रैंप भी आ सकता है। इसलिए हर एक्सरसाइज के अनुसार उससे जुड़ा वॉर्मअप जरूर करें।

एक्सरसाइज करते समय बीच में लें ब्रेक

लगातार वर्कआउट करना आपके लिए कई समस्याओं का करण बन सकता है। इसलिए बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लेना जरूरी है। ऐसा बिल्कुल न सोचें कि ब्रेक लेने से वर्कआउट पर असर पड़ेगा। अपनी जरूरत के अनुसार शरीर को रेस्ट जरूर दें। इससे बॉडी को एनर्जी भी मिलेगी। रेस्ट लेने से दिल पर भी कम प्रेशर पड़ता है।

Read More:- Morning Stretching Exercise: 5 मिनट की मेहनत से खुल जाएगा पूरा शरीर, बस सवेरे उठकर करें ये एक्सरसाइज

पर्याप्त पानी पिएं

वर्कआउट के बाद ज्यादा मात्रा में पानी पीना जरूरी है। कुछ लोग वर्कआउट के बाद तो खूब पानी पीते हैं लेकिन दिन भर पानी पीने में कोताही करते हैं। लेकिन ये तरीका सही नहीं है। दिनभर सही मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी बनाकर रखें।

पूरी डाइट जरूरी

एक्सरसाइज करने के बाद पूरी डाइट न लेने पर कमजोरी हो सकती है। जिसका असर दूसरे दिन के वर्कआउट पर पड़ सकता है। फिटनेस के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन लेने के साथ ये जरूरी है कि सही मात्रा में कार्ब्स भी लिए जाएं। इसके अलावा फ्रूट जूस भी लेते रहें।

कंफर्टेबल कपड़े पहनें

अगर आप बहुत टाइट या बहुत ढीले कपड़े पहनकर वर्कआउट करेंगे, तो इससे आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए गर्मियों में एक्सरसाइज करने के लिए हमेशा अपने कंफर्ट के मुताबिक कपड़े पहनें। एक्सरसाइज के दौरान आपको हल्के और पतले कपड़े पहनने चाहिए। इससे पसीना भी जल्दी सूखता है और आपके लिए वर्कआउट भी आसान हो जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

वर्कआउट के बाद जरूर नहाएं

कुछ लोग आलस और जल्दबाजी के कारण वर्कआउट के बाद नहीं नहाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको स्किन प्रॉब्लम्स की समस्या हो सकती है। पसीने के कारण त्वचा में बैक्टीरिया पनपने लगाते हैं। ऐसे में अगर नहाया न जाए, तो इंफेक्शन फैलने का खतरा हो सकता है। इसलिए एक्सरसाइज के बाद जरूर नहाएं।

जरूर लें पूरी नींद

नींद को बिलकुल अवॉइड न करें। वर्कआउट करते हैं तो नींद का पूरा होना भी जरूरी है। एक्सरसाइज से डैमेज होने वाले सेल्स को हील करने में नींद बहुत कारगर है। नींद अच्छे से पूरी होने पर ही वर्कआउट का भी ज्यादा फायदा मिलेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button