धार्मिक

Tortoise Ring Rules: कछुए की अंगूठी धारण करने से पहले जान लें इसके जरूरी नियम, मन की शांति के साथ-साथ मजबूत होगी आर्थिक स्थिति

Tortoise Ring Rules: कछुए की अंगूठी धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं का वास होता है। साथ ही धन की कमी से छुटकारा मिल जाता है। लेकिन अगर इसे पहनने में जरा सी लापरवाही की तो व्यक्ति को बुरे परिणाम भुगते पड़ते हैं।

Tortoise Ring Rules: कौन पहन सकता है कछुए की अंगूठी, जानें क्या हैं इसके लाभ

हिंदू धर्म में वास्तु के अनुसार कछुए को बहुत ही भाग्यशाली माना गया है। इसलिए लोग घर में कछुए की बनी मूर्ति का भी पूजन करते हैं। मान्यता है कि कछुए की अंगूठी को पहनने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। हालांकि अंगूठी को पहनते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है। कछुए की अंगूठी का सीधा संबंध वास्तु शास्त्र से है। धर्म विशेषज्ञों का कहना है कि इसे धारण करने से व्यक्ति के भाग्य के रास्ते खुल जाते हैं। वास्तु शास्त्र में कछुए को बहुत ही भाग्यशाली माना गया है। इसलिए बहुत से लोगों को हाथ में कछुए की अंगूठी पहने देखा जाता है। Tortoise Ring Rules

कछुए की अंगूठी धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं का वास होता है। साथ ही धन की कमी से छुटकारा मिल जाता है। लेकिन अगर इसे पहनने में जरा सी लापरवाही की तो व्यक्ति को बुरे परिणाम भुगते पड़ते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि कछुए की अंगूठी पहनने का क्या नियम है। साथ ही इसके क्या फायदे मनुष्य के जीवन में देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-

कछुए की अंगूठी धारण करने के नियम Tortoise Ring Rules

चांदी से बनी हुई कछुए की अंगूठी धारण करना ज्यादा लाभदायक माना जाता है। कछुए की अंगूठी धारण करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का मुख आपकी ओर होना चाहिए। इसके साथ ही अंगूठी को सीधे हाथ की बीच वाली उंगली यानी मध्यमा उंगली में या फिर अंगूठे के पास वाली यानी तर्जनी उंगली में ही धारण करना चाहिए। सबसे पहले अंगूठी को दूध से और उसके बाद गंगाजल से शुद्ध कर लेना चाहिए। इसके बाद अंगूठी को माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करते हुए श्री सूक्त का पाठ करें। इसके बाद ही कछुए अंगूठी को धारण करना चाहिए। अंगूठी धारण करते समय “ॐ विष्णु” मंत्र का जाप करें।

Read More:- Nautapa 2024: मई में कब से शुरू हो रहा नौतपा, इस दौरान जरूर लगाएं ये पेड़-पौधे, नहीं जाना पड़ेगा नरक

कछुए की अंगूठी कौन पहन सकता है? Tortoise Ring Rules

अगर काम कछुए की अंगूठी की बात करते हैं तो यह अंगूठी मुख्य रूप से वृषभ और मकर राशि के लिए बहुत शुभ मानी जाती है और इस अंगूठी के प्रभाव से उनके जीवन में धन लाभ होता है। वहीं मेष, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को कछुए की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। यदि आप अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए कछुए की अंगूठी पहनते हैं तो आपको इसके पूर्ण लाभ मिलते हैं।

गुरुवार के दिन करें धारण Tortoise Ring Rules

गुरुवार के दिन कछुए वाली अंगूठी को धारण करना शुभ माना जाता है। यदि आप अंगूठी को 24 घंटे के लिए दूध या गंगाजल में रखना चाहते हैं तो शुक्रवार को लक्ष्मी माता की पूजा करने के बाद धारण कर सकते हैं। क्योंकि कछुए को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इस अंगूठी को शुक्रवार के दिन पहनना ज्यादा शुभ माना जाता है। यदि आप किसी वजह से अंगूठी उतारते हैं, तो माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने के बाद ही अंगूठी को धारण करें।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कछुए की अंगूठी धारण करने के लाभ Tortoise Ring Rules

ज्योतिष शास्त्र में, कछुए की अंगूठी को अत्यंत शुभ माना जाता है। कछुए की अंगूठी धारण करने वाले को सुख, समृद्धि, और दीर्घायु प्राप्त होती है। कछुए को धैर्य और शांति का प्रतीक माना जाता है। उसकी अंगूठी धारण करने से व्यक्ति में भी ये गुण विकसित होते हैं। यह अंगूठी आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मददगार होती है। कहा जाता है कि यह अंगूठी जीवन के कई दोषों को दूर करती है, जैसे कि ग्रहों के दोष और नकारात्मक ऊर्जा। कछुए की अंगूठी उन्नति के मार्ग खोलने में सहायक मानी जाती है।

हमेशा साफ रखें अंगूठी Tortoise Ring Rules

इसके अलावा, यह अंगूठी मानसिक शांति, स्वास्थ्य लाभ, और धन-सम्पदा में वृद्धि भी प्रदान कर सकती है। कछुए की अंगूठी धारण करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। यदि आप किसी कारण से कर्ज के बोझ से परेशान हैं तो कछुए वाली अंगूठी जरूर धारण करें। आपको बता दें कि अंगूठी धारण करने के बाद उसे हमेशा साफ रखें। इसे रोज़ाना स्नान करते समय उतार लें। रसायनों और सफाई करने वाले पदार्थों से बचाएं। मांस, मदिरा और लहसुन-प्याज का सेवन करते समय ना पहनें। नकारात्मक विचारों और क्रोध से दूर रहें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button