स्वादिष्ट पकवान

Bihar Famous Food: ये है बिहार के कुछ फेमस व्यंजन, जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए

बिहारी व्यंजनों की भारत में एक अलग पहचान हैं। बिहार के इन स्वादिष्ट व्यंजनों को खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहाँ के खाने में अधिकतर घी, दही और बेसन का प्रयोग होता है। चलिए, जानते हैं कुछ बिहार के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में।

Bihar Famous Food: बिहार का ये प्रसिद्ध भोजन, जिन्हें आपको बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए


Bihar Famous Food: अगर आप रोज के वही दाल चावल, रोटी सब्जी और बाहर का चाइनीज फूड खा खाकर ऊब चुके हैं, तो अब करें बिहारी फूड ट्राई। यकीनन आपके मुंह का टेस्ट बदलने में देर नहीं लगेगी। यहां पर कुछ बिहारी फूड और पटना के फेमस फूड की जानकारी दी जा रही है, जिसके बाद हमे विश्वास है कि आप सभी ये स्वादिष्ट व्यंजन जरुर चखेंगे। बिहार भारत का पूर्वी राज्य हैं। बिहारी व्यंजनों की भारत में एक अलग पहचान हैं। यहाँ के खाने में अधिकतर घी, दही और बेसन का प्रयोग होता है। चलिए, जानते हैं कुछ बिहार के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में।

बिहार में फेमस फूड की जानकारी

1. लिट्टी चोखा

लिट्टी चोखा बिहार और पटना का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता हैं, इसे बनाने के लिए आटे को गोल आकार दे कर, कोयला के आग पर पकाया जाता हैं तथा इसे बैंगन, टमाटर, प्याज आदि से बने चोखा के साथ लिट्टी में देशी घी लगा कर परोसा जाता हैं। बैगन से बने चोखा के साथ इसे हर Bihari Food लवर और बिहार में घूमने आया हर पर्यटक बेहद पसंद करता है। वैसे इसे दिल्ली से मुंबई तक भी खासा पसंद किया जाता है।

2. सत्तू

सत्तू बिहार और Patna का प्रसिद्ध और शोक से खाया जाने वाला व्यंजन है जिसे उत्तर भारत में पसंद किया जाता है। सत्तू को बनाने के लिए भूने हुए चनों को पीसकर तैयार किया जाता है। सत्तू के अंदर 100 ग्राम में 65 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 20 ग्राम प्रोटीन और इसके अलावा फाइबर, आयरन और विटामिन सी होता है। इसे गर्मी के दिनों में ठंडे पानी में प्याज, नमक, काली मिर्च और अन्य सामग्री के साथ घोल बना कर पिया जाता है, इसके अलावा इसे लिट्टी में भी इस्तेमाल किया जाता है।

3. मालपुआ

मालपुआ बिहार में सबसे प्रसिद्ध व्यंजन हैं जो एक तरह की मिठाई के रुप में बनाया जाता है। बिहार के अलावा उत्तर भारत में भी इसको काफी पसंद किया जाता है। इसे मैदा या आटा, दूध, नारियल और सन्निहित अन्य घोल और तेल में मिलाकर बनाया जाता है और फिर चीनी की चाशनी में डूबोया जाता है। मालपुआ मिठाई को त्यौहारों में काफी पसंद किया जाता है। होली, दीपावली और छठ पूजा के रूप में बिहार और पटना में बनाया और भेंट में दिया जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

4. बालूशाही

मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जगह बालूशाही मिठाई के लिए पूरे बिहार और पटना में मशहूर है। इस बिहारी डिश को खाने के लिए लोग दूर-दूर से बिहार में आकर रुक जाते हैं। अगर आप भी मुजफ्फरपुर और सितारामढ़ी घूमने के लिए जा रहे हैं, तो इस मिठाई को टेस्ट करना बिल्कुल न भूलें।

Read More: Sun Tan: तेज धूप के कारण बढ़ जाती में स्किन टैनिंग की समस्या, अपनाएं ये घरेलु उपाय

5. खाजा

खाजा बिहार और पटना में सबसे ज्यादा फेमस फूड है। प्रसिद्ध व्यंजन में इसे मिठाई के रुप में खाया जाता हैं, जिसे ज्यादातर विवाह, ईद जैसे शुभ अवसरों पर बनाया जाता है। यह मुख्य रूप से एक अलग धर्म की मिठाई यानि मुस्लिम मिठाई के रुप में खाया जाता है। खाजा को बनाने में मैदा, तेल और शक्कर का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा इसमें खाजा के काजू, बादाम, पिस्ता भी मिलाए जाते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button