धार्मिक

Somwati Amavasya Daan 2024: दो दिन पड़ेगा सोमवती अमावस्या, पितरों को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का करें दान, जीवन में आ रही बाधाएं होंगी दूर

Somwati Amavasya Daan 2024: पंचांग के हिसाब से जिस तरह पूर्णिमा तिथि को शुभ और खास माना जाता है। वैसे ही अमावस्या तिथि का भी विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से की जाती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है।

Somwati Amavasya Daan 2024: सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

पंचांग के हिसाब से जिस तरह पूर्णिमा तिथि को शुभ और खास माना जाता है। वैसे ही अमावस्या तिथि का भी विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से की जाती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही जलाभिषेक और रूद्राभिषेक करने की भी मान्यता है। आपको बता दें, भाद्रपद की अमावस्या तिथि 2 और 03 सितंबर दोनों दिन पड़ रही है, लेकिन अमावस्या का व्रत 02 सितंबर सोमवार के दिन रखा जाएगा। सोमवार के पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जा रहा है। इस दिन सुबह स्नान और पितरों के निमित्त तर्पण करने से जातक को पितृ दोष से छुटकारा मिल जाता है। अब ऐसे में सोमवती अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। आइए इस लेख में विस्तार से दान करने के बारे में जानते हैं-

सोमवती अमावस्या पर इन चीजों का करें दान

कपड़ों का दान Somwati Amavasya Daan 2024

जिस तरह से मनुष्यों को मौसम के अनुसार कपड़ों की जरूरत होती है, उसी तरह पितरों को भी कपड़ों की जरूरत होती है। इस बारे में गरुड़ पुराण में वर्णन मिलता है। इसी वजह से सोमवती अमावस्या पर अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए वस्त्रों का दान करें। शास्त्रों के अनुसार इस दिन धोती और गमछा दान करना चाहिए।

चांदी की चीजें Somwati Amavasya Daan 2024

पौराणिक मान्यता के अनुसार, पितर लोक का स्थान चंद्रमा के ऊपरी हिस्से में होता है, इस कारण पितरों को चांदी से बनी वस्तुओं का दान करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि इससे पितर प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

Read More:- Khatu Shyam Ji: बर्बरीक से देवता बने खाटू श्याम जी को क्यों कहा जाता ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’, जानिए इसके पीछे छिपा रहस्य

सफेद चीजों का दान Somwati Amavasya Daan 2024

सोमवती अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं जैसे दूध और चावल का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से नाराज पितर भी खुश होते हैं। उनका आशीर्वाद मिलता है और वंश की वृद्धि होती है।

काले तिल का दान Somwati Amavasya Daan 2024

शास्त्रों में काले तिल का दान बेहद अहम माना जाता है। आमवस्या के दिन स्नान करने के बाद आप पितरों को ध्यान करते हुए काले तिल का दान कर दें। इसके बाद बाकी जो भी वस्तुएं दान करें, उस दौरान हाथ में काले तिल लेकर दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से वे वस्तुएं पितरों को प्राप्त होती हैं और वे अपने वंश से प्रसन्न रहते हैं।

भूमि का दान Somwati Amavasya Daan 2024

अगर आप क्षमतावान और संपन्न हैं तो नाराज पितरों को प्रसन्न करने के लिए इस अमावस्या पर भूमि का दान कर सकते हैं। भूमि दान को शास्त्रों में महादान माना जाता है। भूमि का दान बड़े पापों का प्रायश्चित करने के लिए किया जाता है।

सोमवती अमावस्या पर करें पिंडदान Somwati Amavasya Daan 2024

हिंदू धर्म में पिंडदान का भी बड़ा महत्व है। जिन लोगों ने अपने पितरों का पिंडदान नहीं किया है, वे लोग सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के लिए पिंडदान जरूर करें। अमावस्या पर पिंडदान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

पितृ दोष दूर करने के उपाय Somwati Amavasya Daan 2024

  • सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे 11 देशी घी के दीपक जलाएं और सच्चे मन से अपने पितरों को प्रणाम करें, ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
  • सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है इसलिए सोमवती अमावस्या पर महादेव के साथ माता पार्वती की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे भगवान शिव के साथ साथ माता पार्वती की भी कृपा प्राप्त होती है।
  • सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को तुलसी के पत्ते, चंदन, सिंदूर, शंख, नारियल और केतकी का फूल जरूर चढ़ाएं।
  • सोमवती अमावस्या के दिन भूलकर भी किसी जीव खासकर कौआ, कुत्ता, गाय, भैंस आदि को नहीं सताना चाहिए। अमावस्या पर पशु-पक्षियों की सेवा करनी चाहिए। इनके लिए भोजन और दाना पानी की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button