धार्मिक

Shani Dosh Ke Upay: शनिवार के ये उपाय शनि के महादोष से दिलाते हैं मुक्ति, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम, ग्रह दोष भी होगा दूर

Shani Dosh Ke Upay: शनिवार के दिन किए गए उपायों से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन किए गए उपाय विशेष फलदायी होते हैं। माना जाता है कि इन उपायों से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

Shani Dosh Ke Upay: शनि दोष से मुक्ति के उपाय, अगर अपना लिया तो बरसेगी शनि देव की कृपा

हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जैसे सोमवार का दिन शंकर भगवान और मंगलवार हनुमान जी को समर्पित है। ठीक उसी तरह शनिवार को शनि देवता की पूजा होती है। दरअसल, शनि देव लोगों के अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा-जोखा अपने पास रखते हैं।  Shani Dosh Ke Upay जिनके कर्म बुरे होते हैं, उन्हें बुरी सजा, दुख, कष्ट देते हैं और जो लोग नेक और पुण्य का काम अपने जीवन में करते हैं, उनके साथ सदा अच्छा व्यवहार करते हैं। यही वजह है कि शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता भी कहा जाता है। यदि शनि देवता एक बार आपसे नाराज हो गए, तो फिर समझ लें कि आपके जीवन में अप्रिय घटनाएं घटित हो सकती हैं।

शनिदेव के नाराज होने पर आपको कई तरह की परेशानियां घेर सकती हैं। कुछ लोगों की कुंडली में भी शनि दोष बना रहता है। Shani Dosh Ke Upay यदि आपको लग रहा है कि आपके साथ कुछ दिनों से कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है तो हो सकता है आपका शनि ग्रह ठीक ना हो। यदि आप चाहते हैं कि शनि देव के गुस्से से बचें रहें और उनकी कृपा आप पर बनी रहे तो आप शनिवार के दिन यहां बताए गए कुछ उपाय जरूर करें। इससे आप पर शनिदेव प्रसन्न होंगे। तो आइए उन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

शनि दोष से मुक्ति के उपाय Shani Dosh Ke Upay

  • शनि दोष से मुक्ति के लिए हर शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें। शनिवार के दिन जल अर्पित करते हुए पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीया जलाएं। इससे शनि दोष से राहत मिलती है।
  • शनि दोष से छुटकारा और शनि देव की कृपा पाने के लिए हर दिन शनि देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। हर दिन शनि चालीसा का पाठ करने से इसका विशेष लाभ मिलता है।
  • शनि देव के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं। कुंडली से शनि दोष को खत्म करने के लिए हनुमान जी पूजा अवश्य करनी चाहिए।
  • शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन काला तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काली उड़द और जूते-चप्पल का दान करें। इससे जीवन में शनि दोष का प्रभाव भी कम होने लगता है।
  • शनि दोष से परेशान हैं तो शनि के नक्षत्र गोचर के बाद शुभ रत्न जैसे नीलम, लाजवर्त या जमुनिया नीली में से कोइ एक रत्न धारण करें। इसके अलावा काले रंग के घोड़े की नाल से बनी अंगूठी को दाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में पहनने से भी लाभ होता है।
  • शनिवार के दिन सुन्दरकाण्ड या हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत शुभ होत है। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। उनकी कृपा से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन सूर्यास्त के बाद हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
  • शनि देव की पूजा में सिन्दूर, सरसों या काले तिल का तेल का प्रयोग करें। इस दिन तेल का दीपक जलाकर शनि देव की पूजा करनी चाहिए और उन्हें नीले रंग के फूल चढ़ाने चाहिए।
  • शनिवार के दिन काली गाय की सेवा करने से भी शनि दोष दूर होता है। काली गाय के सिर पर रोली लगाकर सींगों में कलावा बांधकर धूप-आरती करें। इससे शनि देव की कृपा जल्द प्राप्त होती है।

Read More:- Premanand Ji Maharaj: ‘पापों का घड़ा कम या ज्यादा नहीं होता, बुरा करने पर परिणाम भी बुरा ही होगा’ – बोले प्रेमानंद जी महाराज

शनिवार का करें व्रत Shani Dosh Ke Upay

ये पता होना जरूरी है कि शनि देव का गुस्सा बहुत तेज माना जाता है और एक बार वे रूठ जाएं तो जल्दि नहीं मानते। लेकिन अगर आप 51 शनिवार तक शनि भगवान के नाम पर व्रत रखें और मंत्रों का जाप करें तो इससे फायदा हो सकता है। अगर आप 51 हफ्तों तक शनिवार को व्रत नहीं रखते हैं तो ऐसे में आप 19 दिनों तक ऐसा कर सकते हैं। इससे भी विशेष लाभ मिलता है और शनि देव का गुस्सा शांत होता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

करें इस मंत्र का जाप Shani Dosh Ke Upay

शनि देव अगर आपसे रुष्ट चल रहे हैं तो कुछ मंत्रों से भी उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम:। इस मंत्र का जाप करने से लाभ होता है। इसके अलावा महामृत्युंजय का जाप करने से भी शनि देव की विशेष कृपा देखने को मिलती है। इन मंत्रों का जाप आप 5 मालाओं तक करें। ये लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके अलावा इस दिन अगर हनुमान भगवान की और शिव जी की पूजा करते हैं तो भी फायदा मिलता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button