धार्मिक

Sawan Somwar Vrat Udyapan Vidhi 2024: सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो उद्यापन करना न भूलें, जानें लें पूजा की विधि, सामग्री और महत्व

Sawan Somwar Vrat Udyapan Vidhi 2024: सावन सोमवार व्रत का उद्यापन सावन के आखिरी सोमवार के दिन करना चाहिए। उद्यापन के दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। साथ ही कुछ न कुछ दान भी करना चाहिए। जानिए सावन सोमवार व्रत की उद्यापन विधि विस्तार से।

Sawan Somwar Vrat Udyapan Vidhi 2024: ये है सावन सोमवार व्रत की उद्यापन विधि, पूरी होगी हर मनोकामना

भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए पूजा-पाठ किए जाते हैं। शिवजी की पूजा के लिए सोमवार का दिन समर्पित है। लेकिन किसी मनोकमना की पूर्ति आदि के लिए भक्त सोमवार का व्रत रखते हैं। कई लोग सोलह सोमवार का भी व्रत रखते हैं। आप चाहें जितने सोमवार का भी व्रत रखें, लेकिन मनोकामना पूर्ति के बाद या व्रत का संकल्प पूरा होने के बाद उद्यापन करना जरूरी होता है। ठीक उसी प्रकार सावन सोमवार का व्रत करने वालों को भी उद्यापन करना जरूरी माना जाता है। सावन सोमवार व्रत के बाद भगवान शिव का स्मरण कर जो अंतिम पूजा होती है, उसे सोमवार व्रत का उद्यापन कहा जाता है। सावन सोमवार का उद्यापन सावन के आखिरी सोमवार पर किया जाता है जो इस बार 19 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाता है। यदि आपने सावन के प्रत्येक सोमवार के व्रत रखे हैं तो उद्यापन विधि हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

सावन सोमवार व्रत उद्यापन तिथि Sawan Somwar Vrat Udyapan Vidhi 2024

सावन महीने का आखिरी सोमवार 19 अगस्त को है। इस दिन राक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाता है। सावन महीने का समापन 19 अगस्त को रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगा। उसके बाद भाद्रपद का महीना शुरू हो जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार सावन सोमवार का आखिरी व्रत 19 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। 18 जुलाई को सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी की क्षय तिथि है, इसलिए पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को ही शुरू होगी। इसके साथ ही भद्रा भी शुरू हो जाती है। जो 19 अगस्त दोपहर 1.31 बजे तक रहेगी।

सावन सोमवार व्रत उद्यापन सामग्री Sawan Somwar Vrat Udyapan Vidhi 2024

सावन सोमवार व्रत का उद्यापन करने से लिए सबसे पहले यह समाग्री इकट्ठा कर लें, जैसे शिव व पार्वती जी की प्रतिमा, चंद्रदेव की मूर्ति या चित्र ,चौकी या लकड़ी का पटरा, रूई, पंचामृत (गाय का कच्चा दूध, दही, घी, शहद एवं शर्करा मिला हुआ), छोटी इलायची, लौंग, फूल माला, अक्षत, पान, कुंकुम, गंगा जल, वस्त्र, नैवेद्य, सुपारी, ऋतुफल, मिट्टी का दीपक, रोली, मौली, धूप, कपूर, सफेद एवं लाल चंदन, केले का पत्ता, आम का पत्ता।

Read More:- Shardiya Navratri 2024: इस साल कब शुरू होंगे शारदीय नवरात्र? जानें सही डेट, पूजा और कलश स्थापना विधि

सावन सोमवार व्रत उद्यापन विधि Sawan Somwar Vrat Udyapan Vidhi 2024

  • जिस दिन सावन सोमवार के व्रत का उद्यापन करना हो उस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और नहा धोकर हल्के रंग के साफ वस्त्र धारण कर लें।
  • इसके बाद घर के पूजा स्थल को गंगाजल से अच्छी से शुद्ध कर लें। वहां केले के 4 पत्ते खंबे के रूप में लगाकर चौकोर मंडप स्थापित करें।
  • इसके बाद चारों तरफ फूल और आम के पत्तों से मंडप सजा लें।
  • पूजा स्थल पर सभी सामग्री को रख लें और खुद पूर्व की तरफ मुख करके एक साफ आसन पर बैठ जाएं।
  • इसके बाद एक लकड़ी की चौकी को मंडप के बीचो-बीच रखें। इस पर सफेद रंग का साफ वस्त्र बिछा लें।
  • फिर इस चौकी पर माता पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करें।
  • पूजा चौकी पर ही किसी अन्य पात्र में चंद्रमा को भी स्थापित करें।
  • इसके बाद घी का दीपक जलाकर पूजा शुरू करें।
  • पूजा में भगवान को फूल माला चढ़ाएं और पंचामृत का भोग लगाएं। Sawan Somwar Vrat Udyapan Vidhi 2024
  • अगर घर में शिवलिंग हैं तो उसका जलाभिषेक करें।
  • भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा और भांग चढ़ाएं।
  • इसके बाद सावन सोमवार व्रत की कथा पढ़ें और अंत में आरती करें।
  • फिर भगवान को भोग लगाएं और प्रसाद सभी में बांट दें।
  • पूजा के बाद स्वयं भोजन ग्रहण करें।
  • इस बात का ध्यान रहे कि उद्यापन वाले दिन आपको सिर्फ एक ही बार भोजन करना है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

उद्यापन वाले दिन जरूर करें दान Sawan Somwar Vrat Udyapan Vidhi 2024

सावन सोमवार के उद्यापन वाले दिन दान जरूर करना चाहिए। इस दिन माता पार्वती को साड़ी और भगवान शिव को धोती कुर्ता चढ़ाकर किसी पंडित को इसका दान कर देना चाहिए। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

सावन सोमवार व्रत का महत्व Sawan Somwar Vrat Udyapan Vidhi 2024

शास्त्रों के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही घर में सुख शांति बनी रहती है। मान्यता है कि सावन माह के सोमवार को भगवान शिव की अराधना और उपासना करने से व्यक्ति को शंकर जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और उसके जीवन के सभी कष्टों का निवारण होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button