धार्मिक

Neem Karoli Baba: आपका जीवन बदल देंगे नीम करोली बाबा के ये विचार, जानें सुखी जीवन के मूलमंत्र

Neem Karoli Baba: कैंची धाम आश्रम के नीम करोली बाबा को भला कौन नहीं जानता है। भारत समेत देश-विदेश के जाने-माने लोग भी नीम करोली बाबा के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। नीम करोली बाबा को हनुमान जी का ही अवतार माना जाता है। हालांकि बाबा खुद को सरल और साधारण मनुष्य ही मानते थे।

Neem Karoli Baba: ये हैं नीम करोली बाबा के अनमोल विचार, दूसरों से न साझा करें अपनी बातें

कैंची धाम आश्रम के नीम करोली बाबा को भला कौन नहीं जानता है। भारत समेत देश-विदेश के जाने-माने लोग भी नीम करोली बाबा के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। नीम करोली बाबा को हनुमान जी का ही अवतार माना जाता है। हालांकि बाबा खुद को सरल और साधारण मनुष्य ही मानते थे। इसलिए वे किसी को अपना पैर तक भी छूने नहीं देते थे। नीम करोली बाबा के चमत्कार की कहानियां आज भी लोगों को कैंची धाम की ओर आकर्षित करती हैं। ऐसे में यदि आप उनके कुछ विचारों को अपने जीवन में उतारते हैं, तो निश्चित ही आप सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-

नीम करोली बाबा का जीवन दर्शन Neem Karoli Baba

उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में 1900 के आस-पास बाबा नीम करोली का जन्म हुआ था। इनका नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा था। केवल 11 वर्ष की आयु में ही इनका विवाह एक ब्राह्मण परिवार की कन्या से कर दिया गया। पहले तो साधु जीवन जीने के लिए इन्होंने घर-गृहस्थी का त्याग कर दिया। लेकिन बाद में पिता के अनुरोध पर ये घर लौट आए। इसके बाद इनके दो बेटे और एक बेटी हुई। जीवन के अंतिम दशक ये कैंची धाम में रहे। जहां बाबा का आश्रम है।

आपको बता दें कि बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त कैंची धाम पहुंचते हैं। केवल आमजन ही नहीं बल्कि बड़ी-बड़ी हस्तियां भी यहां बाबा का आशीर्वाद पाने आती हैं। नीम करोली बाबा के कई चमत्कारों के बारे में जिक्र किया गया है। लेकिन इसी के साथ बाबा ने कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया है, जिसे कभी भी दूसरों के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।

नीम करोली बाबा के अनमोल विचार Neem Karoli Baba

  • नीम करोली बाबा सभी से प्रेम भाव रखते थे। उनका मानना था कि यदि व्यक्ति संसार में हर किसी से प्रेम करेगा, तो संसार से आधे से ज्यादा दुख और कष्ट समाप्त हो जाएंगे।
  • नीम करोली बाबा का यह भी कहना था कि व्यक्ति को कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि यही व्यक्ति के दुखों का कारण बनता है। अपने इसी घमंड के कारण अंत में व्यक्ति अकेला पड़ जाता है और परेशानियों से घिर जाता है।
  • छल-कपट की जगह ईश्वर को पाने की इच्छा रखनी चाहिए। क्योंकि नीम करोली बाबा का कहना था कि अगर आप ईश्वर पर भरोसा रखेंगे, तो वह भी आपका ध्यान रखेंगे और मुश्किल परिस्थितियों से उभरने में आपकी सहायता करेंगे।
  • नीम करोली बाबा ने ये भी कहा हे कि संत आदि से कभी भी बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए। यदि आप उनका सम्मान नहीं कर पा रहे हैं, तो उनका अपमान भी न करें। अन्यथा आपको दुख और कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
  • व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान देना चाहिए। साथ ही आपके घर से कोई भूखा न जाने पाए। इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपको जीवन में ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होगी और कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Read More:- Tortoise Ring Rules: कछुए की अंगूठी धारण करने से पहले जान लें इसके जरूरी नियम, मन की शांति के साथ-साथ मजबूत होगी आर्थिक स्थिति

नीम करोली बाबा के बताए गए करें ये काम Neem Karoli Baba

ब्रह्म मुहूर्त में डालें उठने की आदत

नीम करोली बाबा कहते हैं कि रोजाना सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत डालें। ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह लगभग 04 बजे से लेकर 05 बजकर 30 के बीच होता है। इस समय में सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा पाई जाती है, इसलिए इसे एक दिव्य मुहूर्त माना जाता है। जो व्यक्ति इस मुहूर्त में उठता है, उसपर सदैव देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

हथेलियों के करें दर्शन Neem Karoli Baba

सुबह उठकर सबसे पहले अपने हथेलियां के अग्र भाग का दर्शन करना चाहिए। क्योंकि हमारी हथेलियों में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। इसके साथ ही सुबह उठने के बाद स्नान आदि से निवृत होकर अपने इष्ट देव की आराधना जरूर करें। अब उन्हें स्मरण करते हुए उनके समक्ष दीपक जलाएं और सुख-समृद्धि की कामना करें।

जरूर मिलेगी सफलता

सुबह उठने के बाद कुछ समय मौन रहने की आदत बनानी चाहिए, क्योंकि इस समय हमारे शरीर में सबसे ज्यादा ऊर्जा होती है। ऐसे में हमें इस ऊर्जा को बोलने या फिर बुरी बातें सोचने में खर्च नहीं करना चाहिए। नीम करोली बाबा का मानना है कि मौन रहने से व्यक्ति के शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा एकत्रित होती रहती है, जो उसे हर कार्य में कुशल बनाती है।

गाय को जरूर खिलाएं रोटी Neem Karoli Baba

सुबह सबसे पहली रोटी गौ माता को जरूर खिलानी चाहिए। हिंदू धर्म में माना गया है कि गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसा करने से आपको सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

दूसरों से न साझा करें ये बातें

We’re now on WhatsApp. Click to join

अपना अतीत

नीम करोली बाबा कहते हैं कि सभी के जीवन में कोई न कोई अच्छा या बुरा अतीत होता है। लेकिन अपने अतीत में घटी घटनाओं को भूलवश भी किसी दूसरे को नहीं बताना चाहिए। खासकर अगर अतीत मे कुछ बुरा हुआ हो तो इसे किसी दूसरे के साथ साझा न करें। क्योंकि ऐसी बातों का सहारा लेकर लोग आपको नीचा दिखा सकते हैं या आप पर उंगली उठा सकते हैं।

अपनी ताकत या कमजोरी Neem Karoli Baba

किसी दूसरे को अपनी ताकत या कमजोरी दोनों के बारे में नहीं बताना चाहिए। ऐसा करने से आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं और इससे आपकी हार निश्चित है।

दान-पुण्य

आपने किसे, कहां और कितना दान-पुण्य किया है इसका जिक्र भी कभी किसी से नहीं करना चाहिए। क्योंकि दान-पुण्य का ढिंढोरा पीटने से इसका पुण्य फल खत्म हो जाता है। साथ ही इन चीजों का बखान करने वालों के जीवन में नकारात्मकता भी आती है।

आय का खुलासा Neem Karoli Baba

चाहे कोई कितना भी सगा क्यों न हो, किसी को भी अपनी आमदनी नहीं बतानी चाहिए। आय या आमदनी का जिक्र करने से लोग आपको उसी स्तर से आंकने लगते हैं और साथ ही लोगों की बुरी नजर भी आपकी जमा राशि पर पड़ती है।

नीम करोली बाबा के मंत्र Neem Karoli Baba

  • मैं हूं बुद्धि मलीन अति, श्रद्धा भक्ति विहीन ।
    करू विनय कछु आपकी, होउ सब ही विधि दीन।।
  • श्रद्धा के यह पुष्प कछु। चरणन धरि सम्हार।
    कृपासिंधु गुरुदेव प्रभु। करि लीजे स्वीकार।।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button