धार्मिक

Sawan Shivratri 2024: हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक सावन शिवरात्रि, इस विधि विधान से करें महादेव की पूजा

सावन माह में आने वाली शिवरात्रि का खास महत्व है। इस दिन व्रत रख विधि-विधान के साथ भोले बाबा की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इसके साथ ही महादेव सभी मनोकामनाओं की पूर्ति भी करते हैं।

Sawan Shivratri 2024: जानिए सावन शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक और पूजा का शुभ मुहूर्त, ये रही भगवान शिव का पूजन मंत्र


Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक है। यह व्रत भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का प्रतीक है। पंचांग के अनुसार साल में कुल 12 शिवरात्रि मनाई जाती हैं जिनमें से एक फाल्गुन माह में आती है जिसे महाशिवरात्रि के रूप में जाना जाता है और बाकी प्रतिमाह में एक बार मनाई जाती है। यह दिन शिव पूजन के लिए बहुत खास होता है। इस व्रत को करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। इस साल सावन शिवरात्रि सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी आज 2 अगस्त, 2024 को मनाई जा रही है। इस दिन को लेकर लोगों की काफी सारी मान्यताएं हैं, तो आइए इसकी पूजा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।

जलाभिषेक और पूजा का शुभ मुहूर्त

श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 2 अगस्त 2024 की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगा और इसका समापन अगले दिन, 3 अगस्त को दोपहर के 3 बजकर 50 मिनट पर होगा। शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा अर्चना निशिता काल में करना सबसे शुभ और उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि निशिता काल के दौरान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सावन शिवरात्रि पूजा विधि

शिवरात्रि के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें।

इसके बाद व्रत का संकल्प लें।

अब मंदिर की सफाई कर गंगाजल छिड़कर शुद्ध करें लें।

फिर शिवलिंग, भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

शिवलिंग पर गंगाजल बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग अर्पित करें।

महादेव के सामने घी या तेल का दीया जलाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।

इसके बाद शिवजी की आरती करें और बाद में मंत्रों का जाप करें।

पूजा होने के बाद परिवार के लोगों में प्रसाद का वितरण कर दें।

सावन शिवरात्रि व्रत पारण का समय

सावन शिवरात्रि के व्रत का पारण शिवरात्रि के अगले दिन 3 अगस्त 2024 को किया जाएगा। व्रत का पारण करने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर के 3 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

Read More: Aaj ka Rashifal: आज असन्तोष-टेन्शन और काम में अड़चने आएगी, ट्रान्सफर ऑर्डर आज मिल सकते हैं

भगवान शिव का पूजन मंत्र

1. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

2. ।। ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात ।।

3. शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।

ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button