धार्मिक

Sawan 2024: सावन में इन दिनों रखें जाएंगे व्रत, 7 अगस्त को मनाई जाएंगी हरियाली तीज

सावन में तीज का बहुत महत्व है। सावन में हरियाली तीज का पर्व 7 अगस्त, 2024 बुधवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं व्रत कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

Sawan 2024: ये रही सावन 2024 के व्रत और त्योहार के कैलेंडर, इस महीनें शिव पूजा का है खास दिन


Sawan 2024: हिंदू धर्म में सावन मास को बहुत पवित्र और शुभ माना गया है। सावन में शिव की आराधना की जाती है। इस माह में शिव जी का आशीर्वाद पाने के लिए विशेष पर्व और त्योहार पड़ते हैं, इस दौरान भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए यह व्रत करते हैं। भोलेनाथ के साथ-साथ देवी पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भी श्रावण का महीना अनुकूल माना गया है। मां पार्वती की भगवान शिव के भक्ति और श्रद्धा भक्तों के लिए प्रेरणा है। इसीलिए इस माह में शिव-पार्वती दोनों की आराधना का महत्व है। जानते हैं सावन में कब पड़ रही है हरियाली तीज, नाग पंचमी और शिवरात्रि।

सावन में इन दिनों व्रत रखें जाएंगे

22 जुलाई से सावन की शुरुआत चुकी है। इस दिन से सावन के सोमवार के व्रत रखें जाएंगे। इसके बाद सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई, 5 अगस्त, 12 अगस्त और 19 अगस्त को सावन सोमवार के व्रत रखें जाएंगे।

7 अगस्त को मनाई जाएंगी हरियाली तीज

सावन में तीज का बहुत महत्व है। सावन में हरियाली तीज का पर्व 7 अगस्त, 2024 बुधवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं व्रत कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

9 अगस्त को मनाया जाएंगा नाग पंचमी

सावन में नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त, 2024 शुक्रवार के दिन रखा जाएगा. नाग पंचमी में सावन मास में बहुत शुभ माना जाता है।

12 अगस्त को श्रावण माह की है शिवरात्रि

सावन माह में शिवरात्रि का बहुत महत्व होता है। श्रावण माह की शिवरात्रि 12 अगस्त, सोमवार को पड़ रही है।

सावन 2024 के व्रत और त्योहार के कैलेंडर

22 जुलाई 2024- सावन प्रारंभ, पहला सावन सोमवार व्रत

23 जुलाई 2024- पहला मंगला गौरी व्रत

24 जुलाई 2024- गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत

27 जुलाई 2024- कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

29 जुलाई 2024- दूसरा सावन सोमवार व्रत

30 जुलाई 2024- दूसरा मंगला गौरी व्रत

31 जुलाई 2024- कामिका एकादशी

5 अगस्त 2024- तीसरा सावन सोमवार व्रत

6 अगस्त 2024- तीसरा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी

7 अगस्त 2024- हरियाली तीज

8 अगस्त 2024- विनायक चतुर्थी

9 अगस्त 2024- नाग पंचमी

12 अगस्त 2024- चौथा सावन सोमवार व्रत

13 अगस्त 2024- चौथा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी

16 अगस्त 2024- पुत्रदा एकादशी

19 अगस्त 2024- पांचवां सावन सोमवार व्रत, सावन समाप्त, रक्षा बंधन

सावन में शिव पूजा के खास दिन

सावन के महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार के अलावा, सावन शिवरात्रि, सावन प्रदोष व्रत, नाग पंचमी, हरियाली तीज आदि महत्वपूर्ण दिन माने जाते हैं। इस दौरान भोलेनाथ और माता पार्वती की आराधना करने से जीवन में कभी संकट का सामना नहीं करना पड़ता है, वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही कुंवारी कन्याओं की मनचाहा वर पाने की इच्छा पूरी होती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button