धार्मिक

Samudrik Shastra: आपकी आंखों का रंग बता देता है कैसा है आपका व्यक्तित्व, छुपे होते हैं कई राज, जाने सामुद्रिक शास्त्र क्या कहता है

Samudrik Shastra: व्यक्ति के बारे में सिर्फ उसकी जन्म कुंडली और ग्रह नक्षत्र से ही नहीं पता चलता बल्कि व्यक्ति के शरीर की बनावट से भी व्यक्ति के कई राज पता चलते हैं। आइए जानते हैं आंखों के रंग और बनावट से व्यक्ति का व्यक्तित्व कैसा है।

Samudrik Shastra: कई राज खोल देती हैं, हमारी आंखें, जानें कैसे


अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा यदि आपको किसी व्यक्ति के दिल की बात जाननी है तो उसकी आंखों में बस एक बार देख लीजिये। दरअसल इंसान की आंखें उसके दिल का दर्पण होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, आंखें दिल के सारे राज खोलती हैं। किसी की आंखों को देखकर आप उनकी सोच और उनके व्यक्तित्व का आसानी से पता लगा सकते हैं। आंखों का न सिर्फ आकार बल्कि उसके रंग से भी व्यक्ति के चारित्रिक गुण का पता चलता है। वैसे भी आंखें दिल की जुबान होती हैं। आपकी आंखें कई बार आपके बारे में बहुत कुछ बयान कर देती हैं। क्या आपको पता है कि किसी की आंखों का रंग उसके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ कह देता है।

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, आंखों के रंग और भौहों के आकार-प्रकार से दूसरे व्यक्ति का मिजाज जान सकते हैं, बस आपको उन्हें पढ़ना और समझना आना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि आंखों के रंग के मुताबिक क्या है सामने वाले का व्यक्तित्व।

​नीली आंखों वाले लोग कैसे होते हैं​

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नीली आंखों वाले लोग जीवन में स्थिरता चाहते हैं। ऐसे लोग दूसरों की मदद करने में सक्रिय होते हैं। शांति पसंद करते हैं और दूसरे लोगों की मदद करते हैं। दूसरों की मदद करने के चक्कर में कभी-कभी यह लोग अपना नुकसान तक करा बैठते हैं।

ग्रे आंखों वाले लोग ऐसे होते हैं

जिन लोगों की आंखें ग्रे यानी सलेटी कलर की होती हैं, वे जीवन को जिंदादिली से जीना पसंद करते हैं और किसी भी तरह के बंधन को पसंद नहीं करते हैं। उन्हें नई चीजों को ट्राई करना अच्छा लगता है। साथ ही ऐसे लोग नए लोगों से मिलना-जुलना पसंद करते हैं।

​पीले रंग की आंखों वाले लोग कैसे होते हैं​

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भूरी या हल्की पीली आंखों वाले व्यक्ति अक्सर मौज-मस्ती और रोमांच का आनंद लेते हैं। ये लोग परिस्थितियों के अनुसार ढलने और समय के साथ चलने में माहिर होते हैं। साहसी होते हैं और एक समय बाद अपने जीवन से ऊबने लग जाते हैं।

​भूरी आंखों वाले लोगों का रहस्य​

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, भूरी आंखों वाले व्यक्ति अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं, और जीवन में रचनात्मकता को महत्व देते हैं। आकर्षक, उदार, मिलनसार होते हैं और नई चीजों को आजमाना चाहते हैं। भूरी आंखों वाले लोग अपने जीवन में प्यार को कहीं ज्यादा महत्व देते हैं और जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहते हैं।

​काली आंखों वाले लोग कैसे होते हैं ​

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की काली आंखे होती हैं, उनका आत्मविश्वास बहुत ही ज्यादा होता है। ऐसे लोग हर चुनौतियों का सामना अकेले करना पसंद करते हैं। काली आँखों वाले आत्मविश्वासी व्यक्ति अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। यह लोग सोच-समझकर फैसले लेते हैं और अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत ही वफादार रहते हैं।

​हरी आंखों का रहस्य​

हरी आंखों वाले लोग देखने में बहुत ही एक्टिव लगते हैं लेकिन अंदर से यह बहुत ही आलसी होते हैं और हर काम को कल पर टालते रहते हैं। हरी आंखों वाले लोगों को अपनी भावनाएं व्यक्त करने में बहुत परेशानी होती है। यह लोग अपनी बातों और रिश्ते नातों को रहस्य रखना ही पसंद करते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button