धार्मिक

Pregnancy And Snake Myths: क्‍या वाकई प्रेग्‍नेंट महिलाओं को नहीं काटते सांप? हैरान कर देने वाली है वजह

Pregnancy And Snake Myths: मान्यता है कि सांप प्रेग्नेंट महिलाओं के आसपास तक नहीं भटकते हैं। इसके पीछे वैज्ञानिक और पौराणिक कथाएं हैं।

Pregnancy And Snake Myths: सांपों ने गर्भवती स्त्री की भंग कर दी थी तपस्या, शिशु ने अंधे होने का दे दिया था श्राप

सनातन धर्म में सांप के नाम से हर कोई थर-थर कांपता है। भगवान शिव के गले में धारण होने के कारण इसे पूजनीय माना गया है। शास्त्रों में ऐसी कई धारणाओं का जिक्र किया गया है, जो कुछ लोग मानते हैं तो कुछ लोग इस पर विश्वास भी नहीं करना चाहते हैं। इनमें से एक धारणा है कि सांपों का प्रेग्नेंट महिला से खौफ। Pregnancy And Snake Myths ऐसी मान्यता है कि सांप प्रेग्नेंट महिलाओं के आसपास तक नहीं भटकते हैं। इसके पीछे वैज्ञानिक और पौराणिक कथाएं हैं। आइए जानें इस बात के पीछे क्या है अहम कारण।

कई मान्यताओं में एक प्रचलित मान्यता है कि गर्भवती स्त्री को कभी सांप नहीं काटते हैं। दावा तो यह भी किया जाता है कि गर्भवती स्त्री को देखकर सांप अंधा हो जाता है। कहा जाता है कि महिला के गर्भधारण करते ही सांप उसके पास नहीं जाते हैं। Pregnancy And Snake Myths यह सुनकर आपको भी हैरानी जरूर हुई होगी और सोचते होंगे कि आखिर भला ऐसा कैसे हो सकता है और इसके पीछे क्या कारण है। इस तथ्य का वर्णन ब्रह्मवैवर्त पुराण में मिलता है।

ब्रह्मवैवर्त पुराण में है वर्णन Pregnancy And Snake Myths

प्रकृति ने सांप को कुछ विशेष इंद्रियां प्रदान की है जिससे कि वह बड़ी आसानी से यह पता लगा लेता है कि कोई महिला गर्भवती है या नहीं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्भधारण के बाद स्त्री के शरीर में कुछ ऐसे तत्वों का निर्माण होता है जिसे सांप आसानी से पहचान लेते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि गर्भवती महिला के पहचान करने के बाद आखिर सांप उसे काटते क्यों नहीं है। इसी प्रश्न का उत्तर आपको ब्रह्मवैवर्त पुराण की एक कथा में मिलेगा।

Read More:- Snake Blood: चाय की तरह सांप का खून पीते हैं इस देश के सैनिक, जानें क्यों नहीं होती है मौत

सांपों ने गर्भवती स्त्री की भंग कर दी थी तपस्या Pregnancy And Snake Myths

ब्रह्मवैवर्त पुराण की कथा के अनुसार, एक बार एक गर्भवती स्त्री शिवालय में भगवान शिव की तपस्या कर रही थी। वह तपस्या में पूरी तरह से लीन थी। शिवालय में दो सांप आ गए और गर्भवती स्त्री को परेशान करने लगे। इस कारण स्त्री का ध्यान भंग हो गया। तपस्या भंग होने के कारण स्त्री के गर्भ में पल रहे शिशु ने पूरे सर्प वंश को श्राप दे दिया कि आज के बाद कोई भी सांप, नाग और नागिन जब भी किसी गर्भवती स्त्री के पास जाएगा तो वो अंधा हो जाएगा।

अंधे हो जाते हैं सांप Pregnancy And Snake Myths

आपको बता दें कि इस घटना के बाद से ही ऐसी मान्यता प्रचलित हो गई कि गर्भवती स्त्री को देखकर सांप अंधे हो जाते हैं और उसे काटने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। एक मान्यता तो यह भी है कि गर्भवती महिला को कभी सांप के सपने भी दिखाई नहीं देते हैं। कथा में यह भी बताया गया है कि इस स्त्री के गर्भ से जन्मा शिशु आगे जाकर श्री गोगा जी देव, श्री तेजा जी देव और जहरवीर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

वैज्ञानिक कारण भी जानें Pregnancy And Snake Myths

इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है जिसके अनुसार कहते हैं कि महिला जब गर्भवती होती है तो उसके अंदर कई बदलाव आते हैं। उनके अंदर हार्मोन सिक्रेशन होता है जिसकी वजह से शरीर में कई तत्वों का निर्माण होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार गर्भवती महिला के अंदर आए इन बदलावों को सांप दूर से ही आंक लेते हैं। यही वजह है कि वह अगर उनके आसपास भी हों तो अपना रास्ता बदल लेते हैं। इस बात की पूरी तरह से पुष्टि तो नहीं की गई है पर कई घटनाओं में ऐसा देखा गया है। हालांकि गर्भवती महिलाएं सांप से सचेत रहें।

We’re now on WhatsApp. Click to join

इन बातों का रखें ध्यान Pregnancy And Snake Myths

हिंदू धर्म में सांप को मारना महापाप की श्रेणी में आता है। माना जाता है कि इसका दुष्परिणाम व्यक्ति को जन्मों तक झेलना पड़ता है और गर्भवती महिला को कभी भी सांपों को मारना नहीं चाहिए। सांप के नजदीक जाने से गर्भावस्था में महिला को और गर्भ में पल रहे शिशु को जाने-अनजाने में नुकसान हो सकता है। यदि किसी गर्भवती महिला के आस-पास आपको सांप नजर आए तो तुरंत सावधान हो जाएं।

लाखों में है सांप काटने की घटनाएं Pregnancy And Snake Myths

एक अध्‍ययन के अनुसार, दुनियाभर में हर साल 25 लाख सांप काटने की घटनाएं होती हैं। इनमें 1,00,000 से ज्‍यादा लोगों की जान जाती है। भारत उन देशों में शामिल है जहां सांप काटने की घटनाएं काफी ज्‍यादा होती हैं। यह और बात है कि प्रेग्‍नेंसी के दौरान सांप के काटने की घटना आश्‍चर्यजनक रूप से कम हो जाती है। दक्षिण अफ्रीका, भारत और श्रीलंका में इस दौरान सांप काटने के कारण महिलाओं के अस्‍पताल में भर्ती होने की दर 0.4-1.8 फीसदी रही है। इस तरह यह दावा बिल्‍कुल सही नहीं है कि गर्भवती महिलाओं को सांप नहीं काटते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button