धार्मिक

Paan Ke Totke: घर की नेगेटिविटी दूर करने के साथ-साथ पति से रिश्ते मजबूत करेंगे पान के ये उपाय, जानें इसके और चमत्कारी टोटके

Paan Ke Totke: सनातन धर्म में देवी-देवताओं की उपासना करने का विधान है। इस दौरान पूजा-पाठ में विशेष चीजों को शामिल किया जाता है। इनमें पान का पत्ता भी शामिल है। पान के पत्ते को ताजगी और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पान के पत्ते से उपाय करने से इंसान के जीवन की परेशानियों का अंत होता है और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है।

Paan Ke Totke: भगवान शिव को अर्पित करें पान का बीड़ा, रुके हुए काम हो जाएंगे पूरे

सनातन धर्म में देवी-देवताओं की उपासना करने का विधान है। इस दौरान पूजा-पाठ में विशेष चीजों को शामिल किया जाता है। इनमें पान का पत्ता भी शामिल है। पान के पत्ते को ताजगी और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पान के पत्ते से उपाय करने से इंसान के जीवन की परेशानियों का अंत होता है और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है। Paan Ke Totke मान्यता है कि देवताओं ने समुद्र मंथन के समय पान के पत्ते से भगवान विष्णु की अराधना की थी। तब से ही पूजा में पान के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है।

पान के पत्ते में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में पान के पत्ते से जुड़े उपाय और टोटके बहुत कारगर माने जाते हैं। Paan Ke Totke पान के पत्ते ना सिर्फ कार्यों में सफलता दिलाते हैं बल्कि इनके इस्तेमाल से हनुमान जी की भी कृपा प्राप्त होती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में पान के पत्ते के चमत्कारी उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

पान के पत्ते के चमत्कारी टोटके

मनोकामना पूर्ति के लिए पान के उपाय Paan Ke Totke

पान के उपाय से भगवान हनुमान शीघ्र प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। इसके लिए हर मंगलवार या शनिवार के दिन स्नान करके मंदिर जाएं। भगवान बजरंगबली को अच्छे से बनाया गया पान का बीड़ा अर्पित करें। मान्यता है कि हनुमानजी को बीड़ा अर्पित करने से वो प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी परेशानियों का बीड़ा उठाते हैं।

Read More:- Mahakal Bhasma Aarti: चिता की राख से नहीं बल्कि इन पांच तत्वों से बनी भस्म से होती है बाबा महाकाल की मंगला आरती, जानें क्या मिलता है संदेश

घर की नेगेटिविटी को करें दूर Paan Ke Totke

हिंदू धर्म में बताया गया है कि पान के पत्तों में देवी-देवताओं का वास होता है और इसी कारण पूजा में इसका इस्तेमाल बहुत शुभ माना जाता है। घर में नेगेटिव एनर्जी को दूर करना चाहते हैं, तो भगवानों के समक्ष पान के पत्तों को चढ़ाएं। इसे आपके घर ही नहीं जीवन में भी पॉजिटिव माहौल बनेगा और आपको आने वाली समस्याओं से लड़ने की हिम्मत भी मिलेगी। काम में बाधा आ रही है, तो इसके लिए रविवार के दिन अपने साथ पान का पत्ता लेकर जरूर निकलें।

नजर दोष दूर करता है पान Paan Ke Totke

पान के पत्ते में सकारात्मक ऊर्जा पाई जाती है। यह नकारात्मक शक्तियों को खत्म करता है। अगर किसी व्यक्ति को नजर लग गई है तो पान के पत्ते से नजर उतारी जा सकती है। इसके लिए नजर लगे व्यक्ति को पान में गुलाब की 7 पंखुड़ियां रखकर खिलाने से नजर दोष दूर होता है।

Read More:- Vastu Tips: कॉर्नर साइड में है आपका मकान तो हो सकता है वास्तु दोष, बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें इसके असरदार उपाय

भगवान शिव को अर्पित करें पान Paan Ke Totke

विशेष पान के अर्पण से भगवान शिव भी प्रसन्न हो जाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पान में गुलकंद, सुपारी का बुरादा, सौंफ और कत्था डालकर भोले शंकर को अर्पित करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भोलेनाथ की कृपा बरसती है। रविवार के दिन पान का पत्ता लेकर घर से बाहर निकलने से रुके हुए सभी कार्य धीरे-धीरे संपन्न होने लगते हैं।

व्यवसाय बढ़ाने के लिए पान के उपाय Paan Ke Totke

शनिवार के दिन 5 पीपल के पत्ते और 8 पान के साबूत डंडीदार पत्ते लेकर उन्हें एक ही धागे में पिरो दें। अब इसे दुकान में पूर्व दिशा की ओर बांध दें। ऐसा लगातार कम से कम 5 शनिवार तक करना है। इसके बाद पुराने पत्तों को किसी नदी या कुएं में प्रवाहित कर दें। ये उपाय करने से व्यवसाय बढ़ता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

पति से रिश्ते मजबूत करेंगे पान के ये उपाय Paan Ke Totke

अगर आपका दांपत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा है और आपके पति आपकी कोई भी बात नहीं मानते हैं तो शुक्रवार के दिन पान के एक पत्ते में 7 गुलाब की पंखुड़ियां रखें और इसे माता लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करें। यदि आप मंदिर नहीं जा सकती हैं तो घर में ही लक्ष्मी जी की तस्वीर के पास इसे रखें। लेकिन ध्यान रहे इस पर किसी बाहरी व्यक्ति और आपके पति की नजर न पड़े। यह उपाय 4 शुक्रवार तक आजमाएं। इस आसान उपाय से आपके दाम्पत्य जीवन में सुधार आएगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button