धार्मिक

Milk Superstition: क्या आपके भी घर में रोजाना उबालते समय जमीन पर गिर जाता है दूध? जानिए किस बात के हो सकते हैं संकेत

Milk Superstition: शकुन शास्त्र में दूध को कई शुभ-अशुभ संकेतों से जोड़ कर देखा जाता है। उबलता हुआ दूध गिरना बहुत अपशकुन होता है। माना जाता है कि गैस पर चढ़ा दूध बार-बार गिरने से चंद्र दोष लगता है और घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होने लगता है।

Milk Superstition: दूध गिरने को क्यों कहते हैं अपशगुन? एक क्लिक में जानें सब कुछ

ज्योतिष शास्त्र में दूध को चन्द्रमा का कारक माना गया है। धार्मिक रूप से दूध का विशेष महत्व होता है। कच्चे दूध का इस्तेमाल शिवलिंग पर चढ़ाने से लेकर पूजन सामग्री में रखने तक में होता है। शकुन शास्त्र में दूध को कई शुभ-अशुभ संकेतों से जोड़ कर देखा जाता है। उबलता हुआ दूध गिरना बहुत अपशकुन होता है। Milk Superstition माना जाता है कि गैस पर चढ़ा दूध बार-बार गिरने से चंद्र दोष लगता है और घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होने लगता है। धार्मिक मान्यता है कि बार-बार दूध गिरने से देवी अन्नपूर्णा भी नाराज होती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि बार बार दूध गिरने पर किस तरह के अशुभ संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-

दूध गिरने को क्यों कहते हैं अपशगुन? Milk Superstition

गैस पर उबलता हुआ दूध बार-बार गिरने से घर के सदस्यों की मानसिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है। गिरता दूध चंद्र दोष को बढ़ाता है। इसकी वजह से घर में हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है। हाथ से अक्सर दूध का गिलास छूट जाना और जमीन पर गिर जाना बहुत ही अपशकुन माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार मानसिक स्थिति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

परिवार में बनी रहती है कलह की स्थिति Milk Superstition

गैस पर दूध उबालते समय आग का उपयोग होता है। जो कि मंगल का कारक होता है। मंगल और चंद्रमा एक-दूसरे के विपरीत माने जाते हैं। उबलता हुआ दूध अक्सर गिर जाता है तो यह परिवार में झगड़े की स्थिति पैदा करता है। चंद्रमा और मंगल के मिलने से घर में दरिद्रता आने लगती है। दूध का कभी-कभी गिरना सामान्य होता है लेकिन अक्सर गिरना इस बात का संकेत देता है कि घर में कोई वास्तु दोष है।

आर्थिक स्थिति होती कमजोर Milk Superstition

दूध के गिरने से घर में सुख-समृद्धि में कमी आती है। अगर बार-बार दूध गिर रहा है तो परिवार में सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होने की संभावना रहती है। माना जाता है कि चंद्रमा के कमजोर होने पर भी ऐसा होता है। दूध गिरने से घर में आर्थिक संकट बढ़ता है। अगर रोज दूध उबलकर गिर रहा है तो इसका अर्थ है कि आपके घर में वास्तु दोष है।

दूध गिरने पर मां अन्नपूर्णा से मांगें माफी Milk Superstition

अगर अक्सर आपसे दूध गिर जाता है तो आपको मां अन्नपूर्णा से क्षमा मांगनी चाहिए। चंद्र दोष से बचने के लिए मोती धारण करें और चंद्र देव को जल चढ़ाएं। चंद्रमा और मंगल ग्रह को शांत करने के लिए कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। घर से बाहर निकलते वक्त दूध गिर जाए तो भगवान को कुछ मीठा अर्पण करने के बाद ही घर से निकलें।

दूध के अलावा इन चीजों का गिरना भी होता है अपशगुन Milk Superstition

अनाज Milk Superstition

अनाज को मां अन्नपूर्णा का रूप माना जाता है, मां लक्ष्मी का पसंदीदा अनाज चावल है। अगर आपके हाथ से भी बार-बार अनाज गिर रहा है तो ये अपशगुन होता है। अनाज को बहुत ध्यान से इधर उधर करिए। खाना खाते वक्त भी भोजन कायदे से परोसिये जिससे वो थाली से बाहर न गिरे। खाना खाने के बाद थाली में जूठा अन्न न छोड़ें। पहले तो कोशिश करें कि पूरा खा लें और अगर न खा पाएं तो किसी जानवर को दे दें। मगर कूड़े में न फेंके।

नमक Milk Superstition

अगर आपके हाथ से नमक छूटकर गिरता है और ये अक्सर हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपका शुक्र और चंद्रमा कमजोर है। शुक्र कमजोर हो तो धन धान्य में कमी आती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी परेशानी आ सकती है। चंद्रमा कमजोर होने से सांस से संबंधित बीमारी हो सकती है।

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button